Bangladesh News: बांग्लादेश में सत्ता संकट के बीच वहां रह रहे हिंदुओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है। जब से बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना से छिनी है तभी से हिंदुओं पर हमले की लगातार खबरें सामने आई हैं। एक बार फिर से बांग्लादेश में हिंदुओं के तीन मंदिरों पर हमले की खबरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भीड़ ने तीन हिंदू मंदिरों पर हमला कर दिया। ये हमला बांग्लादेश के चट्टोग्राम में इस्कॉन के एक पूर्व सदस्य के खिलाफ देशद्रोह के आरोप के बाद किया गया है।
क्या है मामला?
सोमवार को बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में संत चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भारत ने भी भारत ने चिंता व्यक्त करते हुए अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षा की मांग की। इसी के बाद 3 मंदिरों में हमले की खबर सामने आई। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद एक साथ भीड़ का हमला हुआ।
ये भी पढ़ें: Video: युद्धविराम होते ही लेबनान में क्यों शुरू हुए हमले, इजराइल का क्या है कहना?
टाइम्स के मुताबिक, जिन मंदिरों पर हमला किया गया उसमें शांतनेश्वरी मातृ मंदिर, शनि मंदिर और शांतनेश्वरी कालीबाड़ी मंदिर का नाम शामिल है। मंदिर के अधिकारियों ने का कहना है कि लोगों की भीड़ ने ईंटों से तीनों मंदिरों को नुकसान पहुंचाया।
हिंदू समुदाय कर रहा विरोध प्रदर्शन
आपको बता दें कि चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ढाका और चटगांव समेत पूरे बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के सदस्यों का विरोध प्रदर्शन जारी है। 30 अक्टूबर को अधिकारियों ने चटगांव के कोतवाली पुलिस स्टेशन में दास समेत 19 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी चिन्मय दास की गिरफ्तारी और उनकी जमानत रद्द होने पर प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें कहा गया कि पड़ोसी मुल्क में अल्पसंख्यकों पर हमले किए जा रहे हैं, उनके साथ लूटपाट हो रही है, मंदिरों और मूर्तियां तोड़ी गईं। आगे कहा गया कि ऐसे धार्मिक संत के खिलाफ एक्शन लिया गया, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से लोगों इक्टठा किया था।
ये भी पढ़ें: हिंदू धर्मगुरु की गिरफ्तारी को लेकर भारत की टिप्पणी पर बांग्लादेश का आया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
3 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
6 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
10 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
11 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
13 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
14 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
17 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
17 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
18 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines