हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

हिंदुओं पर हमले को लेकर सरकार ने मांगी माफी, ब्रिगेडियर हुसैन बोले-हम सुरक्षा देने में विफल रहे

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर सोमवार को अंतरिम सरकार ने माफी मांगी है। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य था लेकिन हम इसे नहीं कर पाए।

विज्ञापन
हिंदुओं पर हमले के बाद प्रदर्शन करते लोग

Bangladesh Attack on Hindu: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर माफी मांगी है। गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल एम सखावत हुसैन ने माना कि वे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की रक्षा करने में विफल रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से ही अंतरिम सरकार ने जगह ले ली है।

ब्रिगेडियर सखावत हुसैन ने कहा कि हम हिंदुओं की सुरक्षा करने में विफल रहे हैं। मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे अल्पसंख्यक भाइयों की सुरक्षा करना बहुसंख्यक समाज का कर्तव्य है। अगर वे ऐसा नहीं कर पाए हैं तो उन्हें जवाब देना होगा कि वे ऐसा क्यों नहीं कर पाए। मैं अपने अल्पसंख्यक भाइयों से माफी मांगता हूं। उन्होंने आगे कहा कि देश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। पुलिस अच्छी स्थिति में नहीं है। मैं समाज से आग्रह करता हूं कि वे अल्पसंख्यकों की रक्षा करें। वे हमारे भाई हैं और हम सभी एक साथ बड़े हुए हैं।

लगातार लामबंद हो रहा हिंदू समुदाय

बांग्लादेश के गोपालगंज शहर में सोमवार को भी हजारों हिंदुओं ने हो रहे हमलों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने मानव श्रृंखला भी बनाई। रिपोर्ट के अनुसार प्रेस क्लब के सामने बंगबंधु रोड पर धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के बैनर तले एक रैली आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि देशभर में अल्पसंख्कों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। हिंदुओं के घरों, मंदिरों और दुकानों पर हमले किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः मस्जिद में भगदड़, सिर फूटे बहा खून; अंधाधुंध चाकूबाजी करके नकाबपोश युवक ने फैलाई दहशत

अमेरिका में भी हिंदुओं ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों का असर अन्य देशों में भी नजर आया। अमेरिका में रह रहे हिंदू प्रवासियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। सभी ने प्रेसिडेंट जो बाइडेन से अपील की कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कदम उठाएं।

ये भी पढ़ेंः ‘राक्षस चला गया…’, मोहम्मद यूनुस का शेख हसीना पर तंज, छात्र क्रांति पर कह दी बड़ी बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें