भारत और बांग्लादेश के बीच हाल के दिनों में बढ़ते राजनीतिक तनाव ने अब कूटनीतिक संबंधों को भी प्रभावित कर दिया है. सोमवार को बांग्लादेश उच्चायोग ने अचानक घोषणा की कि वह भारत के नागरिकों के लिए सभी वीज़ा और वाणिज्यिक सेवाओं को अगले आदेश तक सस्पेंड कर रहा है. उच्चायोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनिवार्य परिस्थितियों के कारण नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग सभी वीजा और वाणिज्यिक सेवाएं अगली सूचना तक अस्थायी रूप से निलंबित करता है. इससे होने वाली असुविधा के लिए हम खेद प्रकट करते हैं.
‘टिट फॉर टैट’ फैसला
यह फैसला भारत की उस कार्रवाई के बाद आया है जिसमें चटगांव स्थित भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र (IVAC) ने सुरक्षा कारणों से रविवार को अपनी वीज़ा सेवाएं रोक दी थीं. वहां हाल ही में बांग्लादेश के चर्चित युवा नेता शरीफ उसमान हादी की मौत के बाद हिंसा भड़क उठी थी. हादी वही नेता थे जिन्होंने पिछले साल शेख हसीना सरकार के खिलाफ चले जन आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके परिणामस्वरूप हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी.
यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना की ताकत में बड़ा इजाफा, बेड़े में शामिल हुआ दुश्मन की सबमरीन का काल ‘अंजदीप’
भारतीय नीतियों के खिलाफ नारेबाजी
सरकारी सूत्रों के अनुसार, चटगांव में भारतीय मिशन के बाहर कई प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे जिन्होंने भारतीय नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. कुछ समूहों ने यह तक कहा कि अन्याय का बदला खून से लिया जाएगा और चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ी तो हथियार उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में हुई सुरक्षा घटना के कारण चटगांव वीज़ा केंद्र की सेवाएं फिलहाल बंद रहेंगी. हालांकि, अन्य केंद्रों पर सामान्य रूप से वीजा जारी किए जा रहे हैं.
भारत के लिए बुरी खबर!
उधर, नई दिल्ली में बांग्लादेश के प्रतिशोधात्मक कदम को दोनों देशों के बीच बढ़ती खाई का संकेत माना जा रहा है. पिछले सप्ताह संसद की विदेश मामलों की कांग्रेस सांसद शशि थरूर अध्यक्षता वाली स्थायी समिति ने चेताया था कि बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक और सामाजिक बदलाव भारत के लिए 1971 के बाद का सबसे बड़ा सामरिक संकट साबित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या सच में खतरे में है अरावली हिल्स? केंद्र सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब, इन आरोपों का किया खंडन
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
3 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
4 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
6 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
19 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
21 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
22 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines