बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सुनामगंज जिले का है. गुरुवार को जॉय महापात्रा नाम के हिंदू शख्स की हत्या कर दी गई. मृतक के परिवार का आरोप है कि एक स्थानीय व्यक्ति ने जॉय की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे जहर खिला दिया. इसके बाद जॉय को सिलहट के एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
इससे कुछ दिन पहले ही 25 वर्षीय मिथुन सरकार की मौत का मामला सामने आया था. चोरी के शक में भीड़ उसकी पीछे पड़ गई थी. इसके बाद उसने भीड़ से बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी थी. नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई.
उसका शव मंगलवार दोपहर को बरामद किया गया था.
इससे पहले 18 दिसंबर को मैमनसिंह जिले में 27 वर्षीय दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था. भीड़ ने उसे पहले बेरहमी से पीटा, फिर उसके शव को पेड़ से लटकाकर आग लगा दी थी. पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी यासीन अराफात को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले की जांच में सामने आया था कि दीपू चंद्र दास पर जो ईशनिंदा का आरोप लगाया था, उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं थी, वह अफवाह मात्र था.
अल्पसंख्यकों पर बढ़ता खतरा
2024 के विद्रोह के बाद शेख हसीना सरकार के गिरने और आगामी संसदीय चुनावों की तैयारियों के बीच बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में इजाफा हुआ है. बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल के एक बयान के मुताबिक, अकेले दिसंबर महीने में सांप्रदायिक हिंसा की कम से कम 51 घटनाएं सामने आई हैं. इनमें 10 हत्याएं, लूटपाट और आगजनी के 23 मामले, डकैती और चोरी की 10 घटनाएं, झूठे ईशनिंदा के आरोप में हिरासत में लेने और टॉर्चर करने के चार मामले, रेप की कोशिश का एक मामला और मारपीट की तीन घटनाएं शामिल हैं. इसके अलावा अल्पसंख्यकों के घरों, मंदिरों और बिजनेस को निशाना बनाया गया है.
मकर संक्रांति मनाने पर दी धमकी
एक अन्य खबर के मुताबिक, कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी ने हिंदू त्योहारों को लेकर निशाना साधा है. जमात-ए-इस्लामी ने मकर संक्रांति पर संगीत बजाने, पतंग उड़ाने और किसी भी प्रकार का उत्सव मनाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. बता दें, बांग्लादेश में मकर संक्रांति को शक्रेन कहा जाता है और यह बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है.
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
1 hr agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
4 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
7 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
8 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
20 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines