Bangladesh foreign minister ak abdul momen statement on canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा में तनाव लगातार चरम पर है। श्रीलंका के बाद इस तनाव में अब बांग्लादेश की एंट्री हुई है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने खुलकर भारत का समर्थन किया है। बांग्लादेश के वित्त मंत्री का बयान काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन बाद में भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए बेतुका बताया था। रॉ पर ट्रूडो के आरोपों के बाद अब मोमेन ने कहा है कि कनाडा हत्यारों का गढ़ बनता जा रहा है।
मारे गए लोगों की पीड़ा समझने की जरूरत
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मोमेन ने मीडिया से बात की। जहां पर कहा कि कनाडा ने शेख मुजीबुरहमान के हत्यारे नूर चौधरी को जगह दे रखी है। उसका प्रत्यर्पण नहीं किया जा रहा है। नूर चौधरी खुद बांग्लादेश के संस्थापक को मारने की बात कबूल कर चुका है। कनाडा को निश्चित तौर पर हत्यारों की पसंदीदा जगह नहीं बनना चाहिए। हत्यारे आसानी से कनाडा जा सकते हैं। वहां रहकर लग्जरी लाइफ को जी सकते हैं। जो लोग मारे जाते हैं, उनके परिवार वालों की पीड़ा को समझने की जरूरत है।
दुनिया के कई देशों में कनाडा के खिलाफ गुस्सा
माना जा रहा है कि बांग्लादेशी मंत्री के रुख के बाद दुनिया के दूसरे देशों में भी कनाडा के खिलाफ प्रत्यर्पण नियमों को न मानने को लेकर गुस्सा है। कनाडा में मौत की सजा लागू नहीं है। जिसके कारण वहां जाकर अपराधी इस कानून का फायदा खूब उठाते हैं। मोमेन ने बांग्लादेश की कानून व्यवस्था को सख्त बताते हुए कहा कि सरकार इसमें इंटरफेयर नहीं कर सकती है। लेकिन नूर चौधरी को उम्रकैद की सजा हो सकती है। अगर नूर और राशिद चौधरी बांग्लादेश में वापसी करते हैं, तो उनके राष्ट्रपति से दया मांगने के अधिकार खुले हैं।
यह भी पढ़ें-चंद्रयान 3 के बजट से भी बड़ा फ्रॉड, 6 ठग मिलकर ऐसे लूटते थे लोगों को
मोमेन ने ये भी कहा कि राष्ट्रपति उनकी मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर सकते हैं। मानव अधिकारों का यूज कई बार गलत ढंग से हुआ है। कई बार इससे हत्यारों को सुरक्षा मिल जाती है। मोमेन ने कहा कि उनका भारत से बहुत अच्छा संबंध है। कनाडा के साथ उनका अच्छा संबंध है। कनाडा से हम कई बार नूर चौधरी को लौटाने की अपील कर चुके हैं। लेकिन उनकी बात को कनाडा सुन नहीं रहा है।
संबंधित खबरें
ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
11 mins agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 hr agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
14 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
16 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
17 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
20 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
22 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines