बांग्लादेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान, मोहम्मद यूनुस ने की घोषणा

Bangladesh News: बांग्लादेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि देश में अप्रैल 2026 में चुनाव होंगे। अभी बांग्लादेश में कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व 84 वर्षीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता यूनुस कर रहे हैं।

Bangladesh news, Mohammad Yunus, election dates announced, Latest News, बांग्लादेश खबर,मोहम्मद यूनुस, चुनाव, ताजा खबर

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस ने की चुनाव की घोषण

विज्ञापन

Bangladesh News: बांग्लादेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि देश में अप्रैल 2026 में चुनाव होंगे। अभी बांग्लादेश में कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व 84 वर्षीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता यूनुस कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को देश के नागरिकों को संबोधित करते हुए चुनाव का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना आवास छोड़कर भागना पड़ा था

बता दें कि साल 2024 में बांग्लादेश में बड़े स्तर पर प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ उग्र आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास पर कब्जा कर लिया था। सेना ने किसी तरह शेख हसीना और उनके परिवार को बचाकर वहां से निकाला था। इसके बाद शेख हसीना अपने परिवार के साथ भारत में किसी गुप्त स्थान पर रह रहीं हैं। इसकी जानकारी सिर्फ भारत सरकार और खूफियां एजेंसी को है।

विज्ञापन

300 से ज्यादा मौतें और 10 हजार लोग हुए थे गिरफ्तार

साल 2024 में प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश उग्र आंदोलन हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच हिंसक झड़पें भी हुई थी। बताया जाता है कि इस प्रदर्शन के दौरान पूरे देश में करीब 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके बाद सेना और स्थानीय पुलिस ने करीब 10 हजार लोगों को गिरफ्तार किया था।

शेख हसीना के जाने के बाद सेना ने चुनी सरकार

देश से शेख हसीना के फरार होने के बाद सेना ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतिरम सरकार का गठन किया। मोहम्मद यूनुस को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके बाद से मोहम्मद यूनुस सेना के साथ देश की सत्ता संभाल रहे हैं। शुक्रवार को मोहम्मद यूनुस के चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद से प्रमुख राजनीति दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ