---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Bangladesh: बांग्लादेश के बंदरबन में जातीय संगठनों के बीच गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

Bangladesh: बांग्लादेश के बंदरबन में दो जातीय संगठनों के बीच हिंसक झड़प के बाद हुई गोलीबारी में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना दक्षिण-पूर्वी बंदरबन जिले के रोवांगछारी की बताई जा रही है जो उग्रवाद का केंद्र है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की रात रोवांगछारी में लगातार कुछ घंटों […]

---विज्ञापन---

Bangladesh: बांग्लादेश के बंदरबन में दो जातीय संगठनों के बीच हिंसक झड़प के बाद हुई गोलीबारी में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना दक्षिण-पूर्वी बंदरबन जिले के रोवांगछारी की बताई जा रही है जो उग्रवाद का केंद्र है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की रात रोवांगछारी में लगातार कुछ घंटों तक गोलियों की आवाज सुनी गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना में कुकी चिन फ्रंट (KNF) नाम के नवगठित संगठन के सदस्य शामिल थे, जो यूनाइटेड पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (UPDF) से अलग हुआ गुट है। रोवंगछारी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी (ओसी) अब्दुल मन्नान ने कहा कि गोलियों से छलनी शवों को बंदरबन जिला सदर अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक लगातार सुनी गई गोलियों की आवाज

स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक लगातार गोलियों की आवाजें सुनीं। उन्होंने दावा किया कि गोलीबारी KNF और UPDF के बीच हुई थी। उनके कपड़ों के निरीक्षण के आधार पर माना जा रहा है कि मृतक KNF की सशस्त्र शाखा कुकी चिन नेशनल आर्मी (KNA) के सदस्य थे।

सोशल मीडिया पोस्ट में KNF ने दावा किया कि गोलीबारी में सिर्फ सात लोग मारे गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, KNF सशस्त्र समूह है, जिसमें ज्यादातर बोम समुदाय का वर्चस्व है। KNF ने एक इस्लामी आतंकवादी समूह के साथ गठबंधन किया है। उनकी मांग है कि तीन पहाड़ी जिलों में से दो के कई उप-जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य का गठन किया जाए।

---विज्ञापन---

175 परिवारों ने घर छोड़कर सरकारी स्कूलों में ली शरण

पुलिस के मुताबिक, KNF की आतंकवादी गतिविधियों के कारण स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। गुरुवार की घटना के बाद मोहल्ले के करीब 175 परिवारों ने रोवांगछारी सरकारी हाई स्कूल में शरण ली है। खमतम मोहल्ले के एक दुकानदार माणिक खियांग ने कहा, “गुरुवार शाम को दो गुटों के बीच गोली चलने की घटना हुई थी। उस वक्त कई लोग डर के मारे अपने घरों से निकल गए थे। अब तक मुझे पता चला है कि 50 से ज्यादा परिवार घर छोड़कर जा चुके हैं। उनमें से कई ने पास के शैक्षणिक संस्थानों में शरण ली है।”

First published on: Apr 08, 2023 07:50 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola