Bangladesh Dhaka Building Fire Latest Update: दोस्तों-परिवार के साथ लोग बिरयानी खाने में मशगूल थे, अचानक चीख पुकार मच गई। आग की इतनी विकराल लपटें उठने लगी कि बचाव करने का मौका भी नहीं मिला। करीब 44 लोग मारे गए। शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि पहचानना तक मुश्किल था।
हादसा बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 29 फरवरी की रात हुआ। बेली रोड पर ग्रीन कोजी कॉटेज नामक 7 मंजिला इमारत में पहले फ्लोर पर बने बिरयानी रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग ने ऊपर की 3 मंजिलों को भी चपेट में ले लिया था। 10 से फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब ढाई घंटे में आग बुझाई।
करीब 70 लोग रेस्टोरेंट के अंदर बेहोश मिले
आग की चपेट में आने से तब तक 44 लोग मारे जा चुके थे। 70 से ज्यादा लोगों को बेहोशी की हालत में रेस्टोरेंट से बाहर निकाला गया था। ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में घायलों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन, ढाका-8 के सांसद AFM बहाउद्दीन नसीम कोई पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बचे लोगों को सांस लेने की काफी तकलीफ
बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवात रात करीब पौने 10 बजे आग लगी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने भी आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन ज्यादातर लोगों की हालत काफी खराब थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका। जो लोग जिंदा बचे हैं, उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines