इधर शेख हसीना ने छोड़ा देश उधर आया खालिदा जिया की रिहाई का आदेश; बांग्लादेश में होगा बड़ा बदलाव?

Khaleda Zia To Be Released From Prison : बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शेख हसीना पीएम पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने देश भी छोड़ दिया और भारत चली आईं। उधर, जेल में बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई का आदेश दे दिया गया है।

Khaleda Zia And Sheikh Hasina

Khaleda Zia And Sheikh Hasina

Bangladesh Political Crisis : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी (बांग्लादेश नेशनल पार्टी) की सबसे बड़ी नेता खालिदा जिया की रिहाई का आदेश जारी हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जेल में बंद जिया को रिहा करने का आदेश दिया है। यह फैसला राष्ट्रपति की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया। बता दें कि शेख हसीना ने आज ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह देश भी छोड़ चुकी हैं।

विज्ञापन

शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान ने कहा था कि जल्द ही देश में नई अंतरिम सरकार का गठन किया जाएगा। अब खालिदा जिया की रिहाई का आदेश जारी होने के बाद चर्चा चल रही है उन्हें एक बार फिर देश की कमान दी जा सकती है। जिस बैठक में यह आदेश जारी किया गया उसमें सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान के अलावा नौसेना, एयरफोर्स के प्रमुखों के साथ-साथ कई विपक्षी पार्टियों के शीर्ष नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार हुए लोग भी होंगे रिहा

बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि छात्रों के प्रदर्शनों के दौरान जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था उन्हें भी रिहा कर दिया जाएगा। बता दें कि 78 वर्षीय खालिदा जिया को साल 2018 में घूसखोरी के मामले में 17 साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, खराब स्वास्थ्य की वजह से सजा सुनाए जाने के बाद से ही वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब देखना यह है कि क्या बांग्लादेश की सत्ता फिर से खालिदा जिया के हाथ में जाती है या फिर किसी और नेता के।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ