Bangladesh Anti-PM Protest Police fired tear gas shells at the protesters: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ करीब 1 लाख लोग ढाका में सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों के विरोध-प्रदर्शन को विफल करने के लिए पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाईं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और ढाका पुलिस के बीच झड़प हो गई। कई घंटों तक चली झड़प में एक अधिकारी और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की दो प्रमुख विपक्षी पार्टियों के 1 लाख से अधिक समर्थकों ने शनिवार को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की अनुमति देने के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़ने की मांग को लेकर रैली निकाली।
मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वैरिफाइड फेसबुक पेज पर लाइव फुटेज में हजारों लोगों को जान बचाकर सड़कों पर भागते हुए दिखाया गया। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद सड़कों और गलियों में हिंसा फैल गई। एक तरफ, पुलिस प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और रबर शॉटगन से गोलियां दागीं, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और ईंटें फेंकीं।
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रवक्ता फारुक हुसैन ने AFP को बताया कि झड़प में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने एक और कांस्टेबल के सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि शनिवार को हुई झड़प के दौरान उनकी पार्टी के युवा विंग का एक कार्यकर्ता मारा गया। पुलिस इंस्पेक्टर बच्चू मिया ने एएफपी को बताया कि रबर की गोलियों से घायल हुए कम से कम 20 लोगों को देश के सबसे बड़े ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
पार्टी के एक प्रवक्ता सैरुल कबीर खान ने AFP को बताया कि हमारे युवा विंग के नेता शमीम मोल्ला की पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनका शव राजारबाग (मध्य ढाका में) के एक अस्पताल में है। घटनास्थल पर मौजूद AFP पत्रकारों ने बताया कि BNP और सबसे बड़ी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी का विरोध प्रदर्शन इस साल अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था। बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी दोनों ने हिंसा के विरोध में रविवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
बांग्लादेश में कब होने हैं आम चुनाव
बता दें कि बांग्लादेश में अगले तीन महीने के अंदर चुनाव होने हैं। बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेख मुजीबुर्रहमान की बेटी शेख हसीना 15 साल से सत्ता में हैं। उनके नेतृत्व में बाग्लादेश में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मामले में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन महंगाई भी बढ़ी है और उनकी सरकार पर मानवाधिकारों के हनन का भी आरोप है।
बीएनपी की नेता खालिदा जिया (दो बार की प्रधानमंत्री) भ्रष्टाचार के आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद घर में नजरबंद हैं, इसके बावजूद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
2 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
3 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
5 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
18 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
20 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
20 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines