बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बांग्लादेश की एक अदालत ने रविवार को शेख हसीना, उनकी बहन शेख रेहाना और भतीजी ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक और 50 अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। राजधानी ढाका की एक अदालत ने इन सभी लोगों के खिलाफ राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग करके जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण के सिलसिले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह फैसला एक पुराने और संवेदनशील मामले में आया है, जिसने न सिर्फ सरकार के भीतर हलचल पैदा कर दी है बल्कि शेख हसीना के विरोधियों को भी एक नया राजनीतिक हथियार दे दिया है।
प्लॉट आवंटन में भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका मेट्रोपोलिटन के वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश जाकिर हुसैन गालिब ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (ACC) की तरफ से दायर तीन अलग-अलग आरोपपत्रों पर संज्ञान लिया और आरोपियों के अदालत से गैर-हाजिर रहने की वजह से गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। न्यायाधीश ने गिरफ्तारी आदेशों के निष्पादन पर रिपोर्ट की समीक्षा के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, एसीसी ने हाल ही में प्लॉट आवंटन में भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों में 53 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए हैं।
पहले भी जारी हुए थे गिरफ्तारी वारंट
इससे पहले, 10 अप्रैल को इसी अदालत ने राजुक प्लॉट आवंटन से संबंधित एक अलग भ्रष्टाचार मामले में शेख हसीना, उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल और 16 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बता दें कि इसी साल 13 जनवरी को एसीसी के उप निदेशक सलाहुद्दीन ने शेख रेहाना के खिलाफ कथित तौर पर अधिकार का दुरुपयोग करके पूर्वाचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में 10-कट्ठा प्लॉट हासिल करने का मामला दर्ज किया था।
मामले में शेख हसीना और उनकी भतीजी ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक सहित 15 आरोपियों के नाम थे। जांच के बाद एसीसी के सहायक निदेशक अफनान जन्नत केया ने 10 मार्च को 17 व्यक्तियों के खिलाफ चार्जशीट पेश किया, जिसमें दो और नाम जोड़ दिए गए। वहीं, एक अन्य मामले में अफनान जन्नत केया ने भी पूर्वाचल में 10-कट्ठा प्लॉट हासिल करने में इसी तरह की अनियमितताओं के लिए अजमीना सिद्दीक के खिलाफ चार्जशीट दायर किए। इस मामले की शुरुआत में ट्यूलिप सिद्दीक और शेख हसीना सहित 16 आरोपियों के नाम थे, लेकिन 10 मार्च को पेश किए गए अंतिम आरोप पत्र में 18 लोगों के नाम थे।
फिलहाल भारत में रह रही हैं शेख हसीना
बता दें कि बीते साल (2024) एक हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना की सरकार को गिरा दिया गया था। जिसके बाद 5 अगस्त 2024 को शेख हसीना भागकर भारत आ गई थीं। उसके बाद से वो भारत में ही रह रही हैं। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में काम करने वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने औपचारिक तौर पर शेख हसीना को सौंपने का अनुरोध किया है।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
38 mins agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
3 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
4 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
8 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
12 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
14 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
14 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
14 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines