बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले के बाद नींद से जागी सरकार, कहा- आतंकवादियों के खिलाफ चलाएंगे ऑपरेशन ऑल आउट
Edited By Rakesh Choudhary

Balochistan Will Run Operation All Out Against Terrorist
Edited By Rakesh Choudhary

Balochistan Will Run Operation All Out Against Terrorist
Balochistan Will Run Operation All Out Against Terrorist: बलूचिस्तान के मस्तुंग में शुक्रवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में 59 लोगों की मौत हो गई थी। डाॅन की रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान के कार्यवाहक सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध की घोषणा होनी चाहिए। बता दें कि मस्तुंग में शुक्रवार को ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस को एक आत्मघाती हमलावर ने निशाना बनाया था जिसमें पुलिस कर्मियों समेत 100 से अधिक लोग मारे गए थे कई लोग जख्मी हो गए थे।
एक प्रेस काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अचकजई ने कहा कि प्रांत में आतंकवादी हमले बढ़ रहे हैं इसलिए आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य प्रत्येक इंच जमीन की रक्षा करेगा। अचकजई ने आगे कहा कि पूरे देश में प्रतिदिन आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इसका एक निर्धारित पैटर्न है। इसके पीछे किसी एक बड़े मास्टरमाइंड का हाथ है जो हमें अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।
अचकजई ने आगे कहा कि मस्तुंग घटना के बाद पाकिस्तान का संकल्प बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमला करने दहशतगर्द कहीं भी छिपे हो हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे और सजा देंगे। सूचना मंत्री ने इस दौरान शहीदों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार के लिए 1.5 मिलियन रुपये, मामूली घायलों को 0.2 मिलियन रूपये और गंभीर घायलों को 0.5 मिलियन रुपये दिए जाएंगे।
बता दें कि इस आत्मघाती हमले को 2 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं टीटीपी ने एक बयान में कहा कि इस आत्मघाती हमले में हमारा संगठन शामिल नहीं है। इस मामले में पाकिस्तान की आतंकवादी रोधी इकाई ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हमले के बाद पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर ने कहा कि हमलों के पीछे पाकिस्तान और उसके दुश्मन लोगों का हाथ हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: