Balochistan vs Pakistan: भारत के साथ बढ़ती टेंशन के बाद पाकिस्तान पर अब बलूचिस्तान से भी लड़ाई तेज हो गई है। बलूचिस्तान आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, BLA समय-समय पर पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ हमले करती आई है। अभी भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एयर स्ट्राइक के बाद बलूचिस्तान ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बलोची नेता मीर यार बलोच ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्प के हैंडल पर लिखा कि ‘पाकिस्तानी किसी भी हिंदू को कलमा पढ़कर मारने की हिम्मत नहीं करेगा।’
पाकिस्तान पर दोहरी मार
इस समय पाकिस्तान के बुरे दिन चल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान में टेंशन के बीच बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट पर कब्जा करने की खबर सामने आई है। BLA का दावा है कि उसने पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, शहर के कई हिस्सों पर पाकिस्तानी सेना का कंट्रोल खोने की खबरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा, बीएलए एक गैस पाइपलाइन को उड़ाने का भी दावा कर रहा है।
‘हिंदुओं को कोई नहीं मारेगा’
बलोची नेता मीर यार बलोच ने एक सभा को संबोधित करते हुए पहलगाम में हुए हमले पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘हमारी लड़ाई वास्तविक शांति की बहाली के लिए है, जहां कोई भी पाकिस्तानी किसी हिंदू से कलमा पढ़ने के लिए नहीं कहेगा और न ही उसकी पत्नी और बच्चों के सामने उसकी हत्या करने की हिम्मत कर पाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘नैतिक, कूटनीतिक, राजनीतिक, वित्तीय जो भी आपके पास है उसे देकर गरिमापूर्ण तरीके से शामिल हों, क्योंकि हम आपके और मानवता के लिए लड़ रहे हैं।’
मीर यार बलोच ने कहा ‘हमारी महान लड़ाई इस क्षेत्र को आतंकवाद के केंद्र पाकिस्तान से मुक्त करना है।’ आपको बता दें कि पाकिस्तान के साथ बलूचिस्तान की लंबे समय से आजादी की मांग को लेकर लड़ाई चली आ रही है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के ड्रोन-मिसाइल अटैक पर लाहौर, सियालकोट और कराची तक मुंहतोड़ जवाब, जानें क्या और कैसे?
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
1 hr agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
2 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
4 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
5 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
8 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
8 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
9 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
9 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
9 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines