'कोई हिंदुओं को कलमा पढ़कर नहीं मार...' बलोच नेता का पाकिस्तान को खुला चैलेंज

Balochistan vs Pakistan: पाकिस्तान और भारत के बीच टेंशन चल रही है, जिसके बीच ही बलूचिस्तान में आजादी की लड़ाई तेज हो गई है। इसको लेकर बलोची नेता मीर यार बलोच ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया है।

Balochistan fight for freedom

Balochistan vs Pakistan: भारत के साथ बढ़ती टेंशन के बाद पाकिस्तान पर अब बलूचिस्तान से भी लड़ाई तेज हो गई है। बलूचिस्तान आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, BLA समय-समय पर पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ हमले करती आई है। अभी भारत और पाकिस्तान के बीच हुई एयर स्ट्राइक के बाद बलूचिस्तान ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बलोची नेता मीर यार बलोच ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्प के हैंडल पर लिखा कि ‘पाकिस्तानी किसी भी हिंदू को कलमा पढ़कर मारने की हिम्मत नहीं करेगा।’

विज्ञापन

पाकिस्तान पर दोहरी मार

इस समय पाकिस्तान के बुरे दिन चल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान में टेंशन के बीच बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में पाकिस्तानी सेना की कई पोस्ट पर कब्जा करने की खबर सामने आई है। BLA का दावा है कि उसने पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, शहर के कई हिस्सों पर पाकिस्तानी सेना का कंट्रोल खोने की खबरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा, बीएलए एक गैस पाइपलाइन को उड़ाने का भी दावा कर रहा है।

विज्ञापन

‘हिंदुओं को कोई नहीं मारेगा’

बलोची नेता मीर यार बलोच ने एक सभा को संबोधित करते हुए पहलगाम में हुए हमले पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘हमारी लड़ाई वास्तविक शांति की बहाली के लिए है, जहां कोई भी पाकिस्तानी किसी हिंदू से कलमा पढ़ने के लिए नहीं कहेगा और न ही उसकी पत्नी और बच्चों के सामने उसकी हत्या करने की हिम्मत कर पाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘नैतिक, कूटनीतिक, राजनीतिक, वित्तीय जो भी आपके पास है उसे देकर गरिमापूर्ण तरीके से शामिल हों, क्योंकि हम आपके और मानवता के लिए लड़ रहे हैं।’

विज्ञापन

मीर यार बलोच ने कहा ‘हमारी महान लड़ाई इस क्षेत्र को आतंकवाद के केंद्र पाकिस्तान से मुक्त करना है।’ आपको बता दें कि पाकिस्तान के साथ बलूचिस्तान की लंबे समय से आजादी की मांग को लेकर लड़ाई चली आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ