(दीपक दुबे, दिल्ली)
बलूच लिबरेशन आर्मी के स्वतंत्रता सेनानियों ने पासनी में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के एक एजेंट को मार गिराया। जबकि, तीन अन्य अलग-अलग अभियानों में BLA ने पाकिस्तानी सेना, पुलिस और कुछ गाड़ियों को निशाना बनाया। साथ ही मेन हाईवे पर नाकाबंदी भी कर दी है। ISI के एक एजेंट को मारने का मामला कल रात का है। इस हमले में एक दूसरा एजेंट भी घायल हुआ है। इसकी जिम्मेदारी BLA ने खुद ली है। इसके पहले भी बीएलए पाकिस्तान की आर्मी को निशाना बना चुकी है।
बीती रात हुआ हमला
BLA के ऑपरेशन में मारा गया ISI का यह कर्मचारी ग्वादर में तैनात था। यह बीएलए की खुफिया शाखा जिराब द्वारा लगातार निगरानी में था। कल रात, जब एजेंट पसनी से होकर यात्रा कर रहा था, तो स्वतंत्रता सेनानियों ने शाम 7 बजे पसनी शहर के मसकन चौक कब्रिस्तान के पास रिमोट-कंट्रोल IED से उसे निशाना बनाया। इस हमले में एक अन्य एजेंट भी घायल हुआ। हमले में उनकी गाड़ी पूरी तरह से तबाह हो गई।
ये भी पढ़ें: LoC पर पाकिस्तान के हर वार पर पलटवार कर रही इंडियन आर्मी, आज फिर दिया जवाब
पाकिस्तानी सेना को भी बनाया निशाना
इसके अलावा, बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने जमुरान के जमकी टैंक इलाके में पाकिस्तानी सेना के जवानों को भी निशाना बनाया। इसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह, बीएलए के लड़ाकों ने कलात के मंगोचर इलाके में खजिनाई में क्वेटा-कराची हाईवे पर नाकाबंदी की। इस ऑपरेशन के दौरान लड़ाकों ने सैंदक प्रोजेक्ट की गाड़ियों को निशाना बनाया। रविवार रात को एक अन्य ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने बोलन के धादर इलाके में पुलिस लाइन को निशाना बनाकर हेंड ग्रेनेड से हमला किया। इन सभी हमलों की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी ली है।
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में Hamas के 3 टॉप कमांडर शामिल, दावा- पाकिस्तान में हैं एक्टिव
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
4 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
7 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
8 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
20 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines