बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक बड़ा दावा किया है, जो बेहद चौंकाने वाला है। बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रही बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान के एक शहर पर ही कब्जा कर दिया है। बलूच आर्मी की तरफ से दावा किया गया है कि उसने बलूचिस्तान के कलात डिवीजन में स्थित सुराब शहर पर कब्जा कर लिया है।
शुक्रवार को जारी एक बयान में, बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि समूह के लड़ाकों ने सुराब पर “पूरा नियंत्रण” कर लिया है, सुरक्षा कर्मियों को निहत्था कर दिया है और एक बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन सहित प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया है। बीएलए की तरफ से यह भी कहा गया है कि जल्द ही इसको लेकर बयान भी जारी किया जाएगा।
बलूचिस्तान ने सुराब पर किया कब्जा
द बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैकड़ों हथियारबंद लड़ाकों ने सुराब पर हमला किया और पुलिस स्टेशनों, बैंकों और कई सरकारी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया। उन्होंने यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीन लिए गए। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि हथियारबंद बलूच लड़ाकों ने कई अधिकारियों को भी अपनी हिरासत में ले लिया है।
बलूच लड़ाकों ने हमले के दौरान कई सरकारी गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही क्वेटा-कराची नेशनल हाई-वे और सुरब-गिदर समेत की प्रमुख सड़कों पर अपनी चुकी स्थापित कर दी है। इससे यहां का कनेक्शन लोगों से कट गया है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की मौत, भारी बारिश और तूफान का कहर
यह भी पढ़ें : पाक सेना और आतंकियों की मिलीभगत फिर उजागर, कराची-लाहौर में लगे विवादित पोस्टर
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
10 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
15 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines