बलूच आर्मी ने किया पाकिस्तान के इस शहर पर कब्जा, जवानों को बनाया बंधक

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान के सुराब शहर पर कब्जे का दावा किया है। संगठन का कहना है कि लड़ाकों ने पुलिस स्टेशन, बैंक और लेवी कार्यालयों पर नियंत्रण कर लिया है और हाईवे को भी बंद कर दिया गया है।

Baloochistan Liberation Army

बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक बड़ा दावा किया है, जो बेहद चौंकाने वाला है। बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रही बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने पाकिस्तान के एक शहर पर ही कब्जा कर दिया है। बलूच आर्मी की तरफ से दावा किया गया है कि उसने बलूचिस्तान के कलात डिवीजन में स्थित सुराब शहर पर कब्जा कर लिया है।

शुक्रवार को जारी एक बयान में, बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि समूह के लड़ाकों ने सुराब पर “पूरा नियंत्रण” कर लिया है, सुरक्षा कर्मियों को निहत्था कर दिया है और एक बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन सहित प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों पर कब्जा कर लिया है। बीएलए की तरफ से यह भी कहा गया है कि जल्द ही इसको लेकर बयान भी जारी किया जाएगा।

बलूचिस्तान ने सुराब पर किया कब्जा

द बलूचिस्तान पोस्ट ने बताया कि स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सैकड़ों हथियारबंद लड़ाकों ने सुराब पर हमला किया और पुलिस स्टेशनों, बैंकों और कई सरकारी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया। उन्होंने यहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीन लिए गए। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया कि हथियारबंद बलूच लड़ाकों ने कई अधिकारियों को भी अपनी हिरासत में ले लिया है।


बलूच लड़ाकों ने हमले के दौरान कई सरकारी गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही क्वेटा-कराची नेशनल हाई-वे और सुरब-गिदर समेत की प्रमुख सड़कों पर अपनी चुकी स्थापित कर दी है। इससे यहां का कनेक्शन लोगों से कट गया है।


यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 8 लोगों की मौत, भारी बारिश और तूफान का कहर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ