Balenciaga Luxury Brand: कुछ कंपनियां महंगे प्रोडक्ट बेचती हैं तो कुछ बहुत महंगे। लेकिन एक कंपनी ऐसी है जिसके प्रोडक्ट्स के दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस कंपनी की कूड़े की थैली की कीमत इतनी है जितने में 2 iPhone 15 आ जाएंगे और उसके बाद भी कुछ पैसे बच जाएंगे जिनसे आप चार्जर खरीद लेंगे जो फोन के बॉक्स में नहीं मिलता। इस लग्जरी कंपनी का नाम है बैलेंसियागा और इसका एक भी प्रोडक्ट ऐसा नहीं है जिसको सस्ता कहा जा सके।
टेप जैसा ब्रेसलेट, कीमत 3.33 लाख से ज्यादा
बैलेंसियागा एक लग्जरी फैशन कंपनी है जिसकी स्थापना साल 1919 में स्पेन के क्रिस्टोबल बैलेंसियागा ने की थी। यह कंपनी कपड़ों से लेकर फुटवियर, हैंडबैग्स और एसेसरीज समेत दुनियाभर के प्रोडक्ट बेचती है। यह कंपनी अपने प्रोडक्ट्स से ज्यादा उनकी कीमत को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में इसने एक टेप जैसा दिखने वाला ब्रेसलेट लॉन्च किया था जिसकी कीमत लगभग लगभग 4000 डॉलर (करीब 3.33 लाख रुपये) है। ये ब्रेसलेट पेरिस फैशन वीक के दौरान लॉन्च हुआ था।
डेढ़ लाख का ट्रैश बैग, 70 हजार का iPhone
इस कंपनी का लग्जरी ट्रैश बैग यानी कूड़े की थैली की कीमत इसकी वेबसाइट पर 1850 डॉलर (लगभग 1 लाख 54 हजार 259 रुपये) है। बता दें कि भारत में iPhone 15 की कीमत इस समय 70,000 रुपये से कुछ ऊपर है। ऐसे में एक बैलैंसियागा के एक ट्रैश बैग की कीमत में आप 2 iPhone 15 खरीद सकते हैं और इसके बाद भी आपकी जेब में पैसे बच जाएंगे। खास बात यह है कि इतनी ज्यादा कीमत होने के बाद भी इसकी वेबसाइट पर यह ट्रैशबैग आउट ऑफ स्टॉक चल रहा है।
1 जोड़ी मोजे की कीमत 16 हजार से भी ज्यादा
अगर आपको मोजे खरीदने हैं तो आप इसके लिए कितना पैसा खर्च करेंगे? अगर ब्रांड पर न जाएं तो भारत में आपको नॉर्मल 3 जोड़ी मोजे 50 से 100 रुपये के अंदर मिल जाएंगे। ब्रांड पर भी जाएंगे तो यह कीमत 300 से 500 रुपये के बीच रहती है। लेकिन अगर मोजे खरीदने के लिए आप बैलेंसियागा की वेबसाइट पर जाएंगे तो एक जोड़ी मोजे के लिए 16 हजार रुपये से भी ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। बता दें कि इसके सिर्फ एक जोड़ी मोजे की कीमत 195 डॉलर (करीब 16,259) रुपये है।
जानिए बैलेंसियागा के बाकी प्रोडक्ट्स के दाम
इतना ही नहीं, बैलेंसियागा की कैप 450 डॉलर (करीब 37,522 रुपये) की है तो चश्मे 500 डॉलर (करीब 41,691 रुपये) से ज्यादा के हैं। इसकी बेल्ट भी 400 डॉलर (करीब 33,353 रुपये) से ऊपर की है। घर की चाबियां सेफ रखने के लिए मिलने वाली की चेन 450 डॉलर से लेकर 1395 डॉलर (1.16 लाख रुपये) तक है। यहां तक कि हेयर पिन भी 525 डॉलर (लगभग 43,776 रुपये) में बिक रही है। बालों को बांधने के काम आने वाला जूड़ा 250 डॉलर (करीब 21,000 रुपये) का है।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
6 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
8 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
9 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
12 hrs agoLIVE: EC ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, एकतरफा फैसले को नकारा
13 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
14 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
23 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines