French maritime authorities: प्रवासियों से खचाखच भरी एक नाव डूब गई है, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई।अभी तक इस हादसे में कुल 65 यात्रियों को बाल-बाल बचाया जा सका है, जांच एजेंसी मामले की जांच में जुटी है। अब तक की जांच में यह बात पता चली है कि नाव पर यात्रियों की संख्या अधिक थी, इसलिए अधिक वजन होने के चलते यह हादसा हुआ है। ये घटना फ्रांस के तट की है।
फ्रांस मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। यात्री चीख-पुकार करते हुए अपनी जान बचाने के लिए पानी में इधर-उधर भागे। नाव पर मौजूद लोगों ने एक-दूसरे की मदद की। जैसे ही इस बात की सूचना स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों को लगी मौके पर बचाव दल को भेजा गया। बचाव दल ने 65 यात्रियों को सकुशल दूसरी बोट पर शिफ्ट किया और उनकी जान बचा ली है।
ये भी पढ़ें: India Canada Row: भारत और कनाडा के रिश्ते पिता-पुत्र की सरकारों के दौरान ही क्यों खराब होते?
इस कारण से हुई बच्चे की मौत
स्थानीय नौसेना के अनुसार इस पूरे हादसे में एक बच्चा बेहोश मिला, डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया गया था। डॉक्टरों के अनुसार अनुमान है कि बच्चे की दम घुटने और सदमे से मौत हुई है। उसके परिजनों ने पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।
जांच एजेंसी समुद्र में लगा रही पहरा
फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात फ्रांस के तट के पास चैनल में ब्रिटेन जा रही प्रवासियों से भरी एक नाव डूब गई थी। नाव का वजन अधिक था, जिससे ये हादसा हुआ है। बता दें फांस में इस वर्ष समुद्र में डूबने से करीब 52 प्रवासियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 3 सितंबर को यहां 12 बच्चों की समुद्र में डूबने से मौत हुई थी। बता दें कई प्रवासी गैर कानूनी रूप से फ्रांस में घुसने का प्रयास करते हैं। स्थानीय जांच एजेंसियां समुद्रा में गश्त लगा रही हैं।
ये भी पढ़ें: 70 साल बाद टूटी पाकिस्तान की अकड़! नवाज शरीफ बोले- भारत से रिश्ते सुधारने पर बात…
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
24 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines