Baba Vanga Alian Predection: बुल्गारियाई रहस्यवादी बाबा वेंगा की दशकों पुरानी भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में आ गई है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और पेंटागन को एलियंस और यूएफओ से संबंधित गुप्त सरकारी फाइलों को जारी करने का आदेश दिया. यह कदम ऐसे समय में आया है जब पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि एलियन असली हैं. ट्रंप ने ओबामा के बयान की आलोचना की और इसे क्लासिफाइड जानकारी लीक करने वाला बताया. अब ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में UFO और एलियंस पर फोकस वाली स्पीच देने की भी तैयारी की है. इससे दुनिया भर में एलियन और UFO को लेकर चर्चा और सनसनी तेज हो गई है.
बाबा वेंगा ने एलियंस को लेकर क्या की थी प्रीडिक्शन?
हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बुल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता के समर्थकों का दावा है कि बाबा वेंगा ने नवंबर 2026 में इंसानों का एलियंस से पहला संपर्क होने की भविष्यवाणी की थी. इन दावों के अनुसार, एक विशाल स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, जो एलियन जीवन के निर्विवाद सबूत पेश करेगा. हालांकि, उन्होंने इस स्पेसक्राफ्ट के इरादों के बारे में कुछ नहीं बताया. बाबा वंगा ने आगे भविष्य में एलियंस से जुड़ी कई बातें कही थीं. 2130 तक इंसान एलियंस की मदद से पानी के अंदर शहर बनाएंगे. 2288 में फिर एलियंस आएगा और टाइम ट्रैवल की खोज हो जाएगी.
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का लिखित रिकॉर्ड नहीं
गौरतलब है कि बाबा वेंगा ने इन प्रीडिक्शंस का कोई लिखित प्रमाण नहीं है. अधिकांश विवरण उनकी भतीजी क्रासिमिरा स्टोयानोवा और उनके अन्य अनुयायियों द्वारा साझा किए गए, जिन्होंने कहा कि उन्होंने 1996 में उनकी मृत्यु के बाद उनके दर्शनों को दस्तावेजित किया था. आलोचकों का तर्क है कि समय के साथ उनकी कई भविष्यवाणियों की गलत व्याख्या की गई है या उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है.
ट्रंप के इस कदम से क्यों जुड़ रही है बाबा वंगा की भविष्यवाणी?
ट्रंप का UFO फाइल्स जारी करने का आदेश ठीक वैसा ही है, जैसा एलियन संपर्क की अफवाहों को हवा दे रहा है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि क्या यह 2026 की उस भविष्यवाणी की शुरुआत है? क्या गुप्त फाइलों में कुछ ऐसा खुलासा होगा जो बाबा वंगा की बात को साबित कर दे? हालांकि, कई आलोचक कहते हैं कि बाबा वंगा की कई भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं, जैसे 2010-2016 में न्यूक्लियर वॉर या 2016 तक यूरोप का सुनसान हो जाना. 2025 में किसी बड़े इवेंट पर UFO दिखने की बात भी नहीं हुई. अमेरिकी सरकार का यह मानना था कि यूएफओ या एलियंस के अस्तित्व को साबित करने वाला कोई भौतिक प्रमाण नहीं है.
संबंधित खबरें
फ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, प्रदर्शन वाले इलाकों से बचने की सलाह
18 mins agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
7 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
17 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
19 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
21 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
22 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
1 day agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines