Baba Vanga 2024 predictions: बाबा वेंगा का नाम तो आपने सुना ही होगा। उन्हें बाल्कन का नास्त्रेदमस के नाम से भी जाना जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां 100 फीसदी सच साबित हुई हैं। उन्होंने राजकुमारी डायना से लेकर बराक ओबामा की प्रेसिडेंसी और 9/11 अटैक से लेकर सोवियत संघ के विघटन की भविष्यवाणी की, जो सच निकली। रहस्यमयी बाबा वेंगा ने 2024 के लिए कुछ डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। उनकी मानें तो आने वाला साल ग्लोबल लेवल पर उथल-पुथल, आतंकी हमले और आपदाओं से भरा साबित होगा।
जानिए 2024 की 7 बड़ी भविष्यवाणी
1. रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या के प्रयास
बाबा को सपना आया था कि अगले साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उनके देश का ही कोई व्यक्ति हत्या कर देगा। हाल ही में पुतिन की तबीयत खराब होने की खबरें आई थीं। हालांकि क्रेमलिन ने लगातार उन अटकलों का खंडन किया है कि पुतिन को कैंसर है। इन दावों को भी खारिज किया कि पुतिन का स्वास्थ्य गिर रहा है।
2. यूरोप में आतंकवादी हमले बढ़ेंगे
बाबा ने विनाशकारी हथियारों को लेकर एक भविष्यवाणी की। उनका दावा है कि एक बड़ा देश अगले साल जैविक हथियारों का परीक्षण या हमला करेगा। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि आतंकवादी यूरोप में हमला करेंगे।
3. आएगा भारी आर्थिक संकट
बाबा ने कहा कि अगले साल एक बड़ा आर्थिक संकट आएगा जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने आर्थिक संकट आने की वजहों का भी खुलासा किया। कर्ज में वृद्धि, भू-राजनीतिक तनाव के कारण आर्थिक संकट आएंगे। इससे आर्थिक शक्ति पश्चिम से पूर्व की ओर ट्रांसफर होगी।
4. भयानक आपदाएं होंगी
2024 प्राकृति आपदाओं से भरा हो होगा। भविष्यवाणी के अनुसार, जलवायु में तेजी से परिवर्तन होगा। जलवायु में बदलाव के साथ-साथ रेडिएशन का लेवल बढ़ जाएगा।
5. बढ़ेंगे साइबर हमले
साइबर हमलों में वृद्धि होगी, क्योंकि हाइटेक हैकर सीधे पावर ग्रिड और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को हैक कर सकते हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो जाएगा।
6. कैंसर का मिलेगा इलाज
बाबा ने चिकित्सा क्षेत्र में सकारात्मक खबर दी है और कहा है कि भूलने की बीमारी अल्जाइमर सहित असाध्य रोगों के लिए नए इलाज मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में कैंसर का इलाज ढूंढ लिया जाएगा।
7. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस होगा प्रभावी
बाबा वेंगा ने सपना देखा था कि क्वांटम कंप्यूटिंग में एक बड़ी सफलता मिलेगी। यह बताया गया है कि क्वांटम कंप्यूटिंग तेजी से प्रगति कर रही है और पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में समस्याओं को तेजी से हल कर सकती है। अगर अगले साल ऐसा होता है तो एआई में और भी तेजी आएगी।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा की 1996 में 84 साल की उम्र में मौत हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि जब वह एक बच्ची थीं, तब एक घातक तूफान के दौरान उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। उस वक्त वह अपनी मातृभूमि बुल्गारिया में थीं।
यह भी पढ़ें: इजराइल-हमास जंग का 29वां दिन: गाजा पट्टी से 60 बंधक लापता, मघाजी कैंप पर IDF ने बरसाए बम, 51 फिलिस्तीनी मरे
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
7 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
13 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
20 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
20 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
23 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines