Azam Cheema Dies: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के इंटेलिजेंस चीफ आजम चीमा की पाकिस्तान में मौत हो गई। फैसलाबाद में दिल का दौरा पड़ने से 70 साल की उम्र में उसकी मौत हुई। हाल ही में, पाकिस्तान में लश्कर के कई आतंकियों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई है, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। उसने भारत पर इन हत्याओं के पीछे होने का आरोप लगाया है। हालांकि, भारत ने इसका पुरजोर तरीके से खंडन किया है।
आतंकियों के लिए पनाहगाह बना पाकिस्तान
भारत ने कहा कि उसने आतंकियों के मारने की कोई लिस्ट नहीं बनाई है। यदि अगर ऐसी कोई लिस्ट बनाई भी होती तो हाफिज सईद और मौलाना मसूद अजहर के साथ चीमा टॉप पर होता। चीमा 26/11 मुंबई अटैक और जुलाई 2006 में मुंबई में ट्रेन बम विस्फोटों के अलावा कई अन्य आतंकी हमलों भी मास्टरमाइंड था। चीमा की मौत से इस बात की पुष्टि होती है कि पाकिस्तान आतंकी संगठनों के लिए पनाहगाह बना हुआ है। हालांकि, पाकिस्तान बार-बार इस बात से इनकार करता आ रहा है।
कौन था चीमा?
चीमा लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी था। उसे 6 बॉडीगार्ड्स के साथ लैंड क्रूजर में घूमते हुए अक्सर देखा जाता था। उसने एक बार बहावलपुर शिविर में ट्रेनिंग ले रहे जिहादियों का ब्रेनवॉश करने के लिए पूर्व आईएसआई चीफ जनरल हामिद गुल, ब्रिगेडियर रियाज और कर्नल रफीक को लाया था। चीमा को मैप एक्सपर्ट माना जाता था। उसने जिहादियों को मैप में भारत के प्रमुख स्थानों को देखना सिखाया, ताकि वहां पर हमला किया जा सके। यह भी कहा जाता है कि वह भारत में आतंकियों को सेटेलाइट फोन के जरिए निर्देश देता था।
यह भी पढ़ें: 104 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल… उत्तरी गाजा में भूखे लोगों पर इजरायल ने ढाया कहर
चीमा ने बनाई थी मुंबई हमले की योजना
चीमा 2008 में बहावलपुर में लश्कर कमांडर के रूप में काम करता था। इसी दौरान उसे जकी-उर-रहमान-लखवी का ऑपरेशन एडवाइजर नियुक्त किया गया। इसी साल उसने मुंबई में हमला करने की योजना बनाई और उसे बखूबी अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: चीन की नई हिमाकत, बनाया गोलियां चलाने वाला रोबोट डॉग, क्या युद्ध में करेगा इस्तेमाल?
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
2 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
2 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
9 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoLIVE:'प्रियंका-राहुल की जान को खतरा...', सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
11 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
11 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines