समुद्र से आई 'मौत', साथ ले गई 14 लोग; 2 बच्चे Avlanche से जानिए कैसे बचे?

1995 Iceland Village Sudavik Avalanche: आज से 19 साल पहले समुद्र और पहाड़ ने मिलकर एक गांव में तबाही का वो मंजर दिखाया था कि बचाव दल के सदस्यों की भी रूह कांप गई थी।

Iceland Sea Shore Village Sudavik

आज से 19 साल पहले इस जगह पर पहाड़ और समुद्र ने मिलकर तबाही मचाई थी।

विज्ञापन

1995 Avalanche Disaster Anniversary: समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं। इतनी जोरदार कंपन हुआ कि पहाड़ तक हिल गए और फिर जो धरती और आसमान से जो भूचाल आया, वह अपने साथ पूरे गांव को बहाकर ले गया। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों की गोद में बसे गांव में 25 घर थे, जिनमें से 15 घर पूरी तरह तबाह हो गए।

इन घरों में रहने वाले करीब 26 लोग बह गए, जिनमें से 14 लोग मारे गए। बाकी किसी तरह बचाव करने में कामयाब रहे। 14 साल की नाबालिग लड़की और 10 साल के बच्चे को बचाव दल के सदस्यों ने तलाश लिया। 19 साल पहले आइसलैंड में समुद्र किनारे बसे गांव सुदाविक ने मौत और तबाही का जो मंजर देखा, उसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया।

विज्ञापन

 

समुद्र-पहाड़ ने मिलकर तबाही का मंजर दिखाया

16 जनवरी 1995 की सुबह करीब साढ़े 6 बजे लोग नींद के आगोश में थे कि अचानक झटके लगे। ऊपर से पहाड़ दरका, नीचे से समुद्र की लहरें-तूफान आईं, 400 मीटर चौड़ा भूस्खलन हुआ और पूरा गांव उसमें समा गया। हादसे के बाद 4 मिनट के अंदर पड़ोसी शहर की पुलिस को इमरजेंसी कॉल आई, जिसने तुरंत खोजी और बचाव दल भेजा।

विज्ञापन

4 लोगों को तुरंत बचा लिया गया। अगले कुछ घंटों में 11 लोग और तलाश लिए गए। बेहद खराब मौसम के कारण गांव से शहर तक की सड़क ब्लॉक हो गई तो भूस्खलन पीड़ितों को नावों के जरिए शहर तक पहुंचाया गया।

 

विज्ञापन

15 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाले गए 2 बच्चे

शाम करीब साढ़े 7 बजे (भारतीय समयानुसार) 19:30 पर 100 मीटर चौड़ा दूसरा हिमस्खलन हुआ, जिसमें पावर स्टेशन समेत कई खाली घरों को नुकसान पहुंचाया। शहरभर में बिजली ठप हो गई। करीब सवा 8 बजे आई समुद्री लहर पुल को बहा ले गई। बचाव दल के जहाज के नेविगेशनल इंस्ट्रूमेंट्स को तबाह कर दिया।

विज्ञापन

परिणामस्वरूप बचाव दल को अपना मिशन छोड़कर पनाह लेनी पड़ी। हालात ठीक होने पर बचाव अभियान फिर शुरू हुआ तो 15 घंटे बाद मलबे से 14 साल की लड़की और 10 साल के बच्चे को जिंदा निकाल लिया गया, लेकिन 16 जनवरी का दिन इतिहास में त्रासदी बनकर दर्ज हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ