Stellantis Fired 400 Employees: कंपनियों में बेहतर काम करने वाले लोगों का आना और कामचोरी करने वालों को निकाला जाना तो हमेशा से होता आया है। कुछ मामलों में ऐसा भी होता है कि कंपनी के नियमों का पालन न करने पर किसी को निकाल दिया गया हो। ऐसा अगर होता है तो किसी को खास हैरानी नहीं होती। लेकिन, अगर आपसे कहा जाए कि कंपनी ने इसलिए अपने कर्मचारियों को बाहर कर दिया क्योंकि उन्होंने कंपनी के नियम का पालन किया, तो आप क्या सोचेंगे? ऐसा ही किया है एक विदेशी कार निर्माता कंपनी ने।
इटैलियन-अमेरिकन वाहन निर्माता कंपनी स्टेलांटिस ने यही किया है। इसने अमेरिका में अपने 400 कर्मचारियों को एक झटके में बाहर कर दिया है। जिन लोगों को निकाला गया है वह कंपनी के इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी के डिपार्टमेंट्स में काम करते थे। अब आप सोच रहे होंगे कि इतनी बड़ी संख्या में अगर कर्मचारियों को कोई कंपनी निकालती है तो उसके पीछे जरूर कोई बड़ी वजह होगी। दरअसल इस कंपनी ने खुद की कर्मचारियों के लिए एक नियम लागू किया था। जिन लोगों ने यह नियम माना उन सबकी इसने छुट्टी कर दी है।
22 मार्च को घोषित किया था रिमोट वर्क डे
दरअसल, इस Stellantis ने बीती 22 मार्च को अनिवार्य रूप से रिमोट वर्क डे बनाने का नियम लागू किया था। इसे लेकर कंपनी ने एक नोटिस में कहा था कि हम ऐसा जरूरी ऑपरेशनल बैठकें करेंगे जिन्हें खास ध्यान और सहभागिता की जरूरत है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी लोग प्रभावी तरीके से इसमें शामिल हो सकें, हमने फैसला लिया है कि एक दिन अनिवार्य रूप से रिमोट वर्क डे रहेगा। इसके लिए तारीख तय की गई 22 मार्च की। इस दिन जितने लोगों ने रिमोट कॉल जॉइन की उनसे कह दिया गया कि उन्हें निकाला जा रहा है।
नौकरी गंवाने वाले इंजीनियर ने क्या कहा
नौकरी गंवाने वालों में शामिल एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने फॉक्स न्यूज से कहा कि जितने लोग कॉल पर थे सबको बाहर कर दिया गया। कंपनी भारत, मेक्सिको और ब्राजील में नौकरी के मौके पहुंचा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन देशों में लागत कम आती है जो कंपनी के लिए ज्यादा फायदेमंद है। बता दें कि बीते समय में कई कंपनियों ने कर्मचारियों को अजीब तरीकों से नौकरी से निकाला है। साल 2022 में ट्विटर के कुछ कर्मचारियों को पता चला था कि उनकी नौकरी इसलिए गई थी क्योंकि वहअपनी वर्क ईमेल से लॉगइन नहीं कर पा रहे थे।
स्टेलांटिस ने अपनी सफाई में कही ये बात
वहीं, एक बार में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को निकालने को लेकर स्टेलांटिस ने भी अपना पक्ष रखा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार इसने कहा कि निकाले गए कर्मचारियों को एक एक सेपरेशन पैकेज और दूसरी नकरी ढूंढने में मदद करने की पेशकश की गई थी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑटो इंडस्ट्री लगातार अनिश्चितताओं का सामना कर रही है। यह इंडस्ट्री दुनियाभर में दबाव और प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है। हम अपनी दक्षता को बेहतर करने और लागत को ऑप्टिमाइज करने के लिए जरूरी कदम उठाते रहेंगे।
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
51 mins agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
3 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
3 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
3 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
12 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
13 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines