Australian Woman Claims 4 Years Old Son Remembers Death Story Before Birth: ऑस्ट्रेलिया में एक हैरान करने वाली स्टोरी सामने आई है। एक ब्लॉगर ने दावा किया कि उनके चार साल के बेटे को अपनी मौत का घटनाक्रम याद है। ब्लॉगर ने बताया कि एक दिन अचानक उनका बेटा यह कहने लगा कि जब वह उनके गर्भ में पल रहा था तो उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद वह उनके पास आया। फोन भी किया। फिर दोबारा उसके गर्भ में आया। पहले तो महिला को बेटे की बातों पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन जब उसने मौत-जिंदगी की कहानी की सुनाई तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसने बेटे को सीने से लगा लिया।
फेसबुक पर शेयर की बेटे के जन्म की कहानी
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, लॉरा माजा एक पेरेंटिंग ब्लॉगर हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें द मॉम ऑन द रन के नाम से जानते हैं। उन्होंने फेसबुक पर बताया कि उनके चार साल के बेटे लुका ने दावा किया कि उसे याद है कि उसके जन्म से पहले उसकी मां का गर्भपात हो गया था। उसने बताया कि कैसे वह उसके पेट में ही मर गया।
पुर्नजन्म की जिंदादिल कहानी देखने के लिए क्लिक करें VIDEO…
एंजेल बनकर पैदा हुआ बच्चा
लॉरा ने कहा, ‘मेरा छोटा बेटा लुका चार साल का है। वह बेहद खुशमिजाज है। एक दिन उसने पूछा कि मम्मी, क्या हम ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं? मैंने हां में जवाब दिया। तभी लुका ने कहा कि मैं तुम्हारे पेट में रहता था। उसकी यह बात सुनकर लॉरा ने समझाया कि वह कभी उसके पेट में रहता था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया में रहता है। लुका मानने को तैयार नहीं था। उसने कहा कि हां मम्मी, मैं आपके पेट में रहता था। लेकिन फिर मैं मर गया। लुका की यह बात सुनकर लॉरा चौंक गई। उसने पूछा कि तुम्हारा क्या मतलब है, तुम यहीं हो। उसने कहा नहीं मम्मी, मैं आपके पेट में आया और फिर मैं मर गया। मैं आपको ढूंढ रहा था, लेकिन मैं आपको नहीं मिला। आपके घर गया, मैं हर जगह गया, लेकिन जब मैंने आपको फोन किया तो आप मुझे सुन नहीं पाईं। तब मैं दुखी था, लेकिन फिर मैं एक एंजेल बन गया। मुझे तुम्हारी याद आती थी। इसलिए मैं तुम्हारे पास वापस आना चाहता था। तब मैं तुम्हारे गर्भ में फिर से एक बच्चा बना और पैदा हुआ।
मां ने बेटे को लगाया गले
लौरा को समझ नहीं आ रहा था कि उसका बेटा क्या कहना चाहता है। इसलिए वह फूट-फूट कर रोने लगी। लॉरा ने बताया कि यह बिलकुल सच्ची घटना है। मैं प्रेग्नेंट थी। इलाज चल रहा था। एक दिन पेट में भयानक दर्द उठा। अचानक ब्लीडिंग होने लगी। इससे गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें: बाहर खड़ी हूं, घर के अंदर आने दो, दो साल पहले मर चुकी पत्नी का डेटिंग ऐप पर आया मैसेज, सदमे में पति
संबंधित खबरें
Explainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 hr agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
3 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
5 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
7 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
7 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
14 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
15 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
18 hrs agoसर और पैर पर गहरे जख्म के बावजूद पायलट स्मित मच्छार ने बचाई 174 लोगों की जान, फ्लाईदुबई के यात्री ने बताया आंखों देखा हाल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines