ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय सांसद हेलेन हेन्स को सोमवार को एक कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. पीएम एंथनी अल्बानीज ने कहा कि ये कोई हादसा नहीं है, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला है. पुलिस के मुताबिक, हेन्स को मेलबर्न से उत्तर-पश्चिम में लगभग 200 किलोमीटर दूर वांगराटा में उनके ऑफिस के बाहर टक्कर मारी गई. विक्टोरिया पुलिस के कार्यवाहक अधीक्षक एशले मेसन ने बताया कि 65 साल की हेन्स की हालत काफी नाजुक है.
पीएम ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि एक कार ड्राइवर ने जानबूझकर अपनी गाड़ी से एक सांसद को टक्कर मारी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गईं. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के बयान के मुताबिक, हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर एक ‘टोयोटा लैंड क्रूजर SUV कार ने टक्कर मार दी. अल्बनीज ने कहा कि राष्ट्रीय आतंकवाद-निरोधक टीम घटना की जांच कर रही है.
2019 में बनीं सांसद
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद एक राहगीर ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है. पुलिस ने कहा कि अभी इस बात की जांच की जा रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया. हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जो पहली बार 2019 में संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं. हेन्स 2019 में नर्स और दाई (मिडवाइफ) के तौर पर काम करने के बाद संसद में पहुंचीं. वो क्लाइमेट चेंज के खिलाफ सख्त कदम उठाने जैसे मुद्दों के समर्थन के लिए जानी गईं. राजनीति में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की उनकी कोशिशों के लिए उनकी काफी तारीफ हुई.
संबंधित खबरें
मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
1 hr agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
4 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
5 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
9 hrs agoतेल अवीव-वियना की फ्लाइट को बम की धमकी, बीच रास्ते हुई इमरजेंसी लैंडिंग
10 hrs agoLIVE: फ्रांस में हिंसा के बीच पीएम लेकोर्नू ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
11 hrs agoपाकिस्तान ने ईरान से लगे दो बॉर्डर रूट किए बंद, LPG सप्लाई ठप होने की नौबत
20 hrs ago'देर ना हो जाए, बॉर्डर बंद करो...', फ्रांस हिंसा पर ट्रंप का बड़ा बयान
21 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री ने ट्रंप को ललकारा, बोले-बम गिराया तो बख्शेंगे नहीं
1 day agoइंटरनेशनल कोर्ट में पाकिस्तान को निशाने पर लिया, गवाही सुन भाग गए राजदूत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines