हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अरबपति ने फिल्मी स्टाइल में बचाई जान, किडनैपर्स को कूटकर भगाया

Australian Billionaire Tim Heath: ऑस्ट्रेलिया के बिलेनियर टिम हीथ के साथ एक आश्चर्यजनक घटना हुई। उन्होंने किडनैपर्स से लड़ते हुए अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन
Tim Heath

Australian Billionaire Tim Heath: अरबपति टिम हीथ ऑस्ट्रेलिया के 250 अमीर लोगों की सूची में 62वें स्थान पर हैं। क्रिप्टोकरेंसी का बिजनेस करने वाले टिम हीथ के साथ कुछ समय पहले एक हैरतअंगेज घटना घटी। जिसमें उन्होंने किडनैपर्स से दो-दो हाथ कर अपनी जान बचा ली। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हीथ ने जुलाई में अपहरणकर्ताओं से मुकाबला किया। अब इस मामले का खुलासा हुआ है।

इस तरह किया हमला 

जानकारी के मुताबिक, जुलाई के अंत में एस्टोनिया की राजधानी टालिन स्थित उनके अपार्टमेंट में अचानक दो किडनैपर घुस आए। जैकेट पहने पेंटर-डेकोरेटर के रूप में आए कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। वे उन्हें बेहोश कर किसी दूर जगह पर ले जाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन हीथ ने उनका डटकर सामना किया और उन्हें कूटकर भगा दिया।

इस तरह आए पकड़ में 

ईआरआर न्यूज ने वीकली मैग्जीन इस्टी एक्सप्रेस की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही एक हार्डवेयर स्टोर से कुछ इक्विपमेंट खरीदे थे। वे हीथ को तेलिन से लगभग 40 मील दूर काकेरदाजा बोग में ले जाने चाहते थे। ये जगह उन्होंने एयरबीएनबी से किराये पर ली थी, लेकिन इसमें कैमरे लगे थे। साथ ही गिरोह ने एक किराये की कार का उपयोग किया था, इसलिए पुलिस अधिकारियों को उनकी गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो गया।

ये भी पढ़ें: Video: क्या ईरान से डर गया इजराइल? पलटवार में देरी की ये है वजह

100 मिलियन डॉलर का क्लब

खास बात यह है कि हीथ के अपहरण का ये प्रयास उनके 100 मिलियन डॉलर (840 करोड़) के बॉम्बे क्लब के उद्घाटन से ठीक एक हफ्ते पहले हुआ। इस क्लब कैसीनो में शानदार गेमिंग रूम, गेस्ट हाउस, सिगार लाउंज और रेस्टोरेंट मौजूद है। हालांकि अपहरण का मकसद स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारियों का मानना ​​है कि वे उनसे पैसे उगाही करना चाहते थे। बता दें कि हीथ एक जाने-माने अरबपति हैं। उन्होंने 2013 में एक ऑनलाइन पोकर वेबसाइट से अपना करियर शुरू किया था। वह योलो ग्रुप के संस्थापक भी हैं।

ये भी पढ़ें: जस्टिन ट्रूडो देंगे इस्तीफा! क्यों बढ़ी कनाडा PM की मुश्किलें? अपनी पार्टी के नेता ही हुए खिलाफ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें