Pelican Spider New Species: ऑस्ट्रेलिया में शोधकर्ताओं ने मकड़ियों की 8 नई प्रजातियों की खोज की है। एक रिपोर्ट के अनुसार व्हिटसंडे हिंटरलैंड पेलिकन स्पाइडर का पता लगा है। ये काफी अजीब तरह के दिखने वाले जीव हैं। इसे अब तक का विचित्र समूह करार दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने पिछले एक साल में स्थानीय वन्यजीवों का सर्वेक्षण करने और पेलिकन मकड़ियों के बारे में पता करने के लिए काफी काम किया। पीयर-रिव्यू ऑस्ट्रेलियन जर्नल में 14 मई को प्रकाशित रिपोर्ट में नई प्रजातियां मिलने का दावा किया गया है। इन मकड़ियों को ऑस्ट्रार्चिया के नाम से भी जाना जाता है।
यह भी पढ़ें:‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा
क्वींसलैंड के व्हिटसंडे में कॉनवे नेशनल पार्क का कई बार दौरा करने के बाद शोधकर्ताओं को सफलता हाथ लगी है। इन मकड़ियों के पैर काफी लंबे और भालू जैसे हैं, जिनके कारण हत्यारी मकड़ियां कहा जा रहा है। क्योंकि ये मकड़ियां किसी जीव को अपने पैरों से दबोचती हैं, बाद में उसका शिकार करती हैं। शोधकर्ता बताते हैं कि वे खराब शोध वाली पेलिकन मकड़ियों की प्रजाति पर काम कर रहे थे। लेकिन उनको 8 नई प्रजातियों का पता इस दौरान लगा। नई प्रजाति ऑस्ट्रार्चिया एंडरसनी जैसी है यानी व्हिटसंडे हिंटरलैंड पेलिकन मकड़ी का रंग लाल और भूरा है, इनका शरीर भी दूसरी मकड़ियों से असामान्य है। आम तौर पर मकड़ियां लगभग 0.1 इंच से अधिक लंबी होती हैं। शरीर पर अल्पविकसित सींग और कूबड़ जैसी दिखने वाले लक्षण हो सकते हैं।
ज्यादा बरसात वाले इलाकों में मिलती हैं पेलिकन
रिपोर्ट में मकड़ियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं, जिसमें ये पेड़ की शाखा पर बैठी हैं। ये पैरों से अपने शिकार को खींचने का मादा रखती हैं। असामान्य शरीर के कारण ही इनकी पहचान हो सकी है। आम तौर पर ये मकड़ियां वर्षा वाले इलाकों में पेड़ों की पत्तियों में मिलती हैं। ऑस्ट्रार्चिया एंडरसनी को पुरातत्वविद् ग्रेग एंडरसन के नाम पर एंडरसोनी नाम दिया गया है। व्हिटसंडे, क्वींसलैंड लगभग ब्रिस्बेन से 750 मील उत्तर में ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट स्थित है। पेलिकन मकड़ियों को अब दक्षिण ब्रिस्बेन के क्वींसलैंड संग्रहालय में संरक्षित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
1 hr agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines