Australia News: ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके बुल्ला में एक विशालकाय मगरमच्छ को यहां रहने वाले लोग ही मारकर खा गए। खारे पानी में रहने वाला ये मगरमच्छ लोगों के पालतू जानवरों को शिकार बना रहा था। पुलिस के अनुसार यह न केवल कुत्तों, बल्कि लोगों पर भी हमला कर रहा था। एनटी पुलिस ने बताया कि यह मगरमच्छ काफी विशालकाय था। इसकी लंबाई लगभग 3.63 मीटर बताई जा रही है। इस सरीसृप को डार्विन से लगभग 700 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित सुदूर बैंस नदी में देखा गया था। यहां उस समय भयंकर बाढ़ आई हुई थी।
भविष्य में किसी को न पहुंचाए नुकसान, इसलिए किया शिकार
पुलिस के अनुसार उन्होंने खतरे को भांपते हुए यहां के स्थानीय लोगों और वन्यजीव विभाग से बात की थी। जिसके बाद मगरमच्छ को मार दिया गया, ताकि यह भविष्य में किसी के लिए खतरा न बन सके। इसके बाद मगरमच्छ की बॉडी बुल्ला टाउनशिप के आदिवासी समुदाय को दे दी गई। जहां समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से दावत का आयोजन किया। रिमोट सार्जेंट (पुलिस अधिकारी) एंड्रयू मैकब्राइड ने बताया कि इस साल भयंकर बाढ़ के कारण मगरमच्छों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ये वहां भी दिख रहे हैं, जहां पहले कभी नहीं दिखे थे। पानी की अत्यधिक मात्रा के कारण इनकी संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। मृत मगरमच्छ टहलते हुए आबादी के काफी आ गया था।
यह भी पढ़ें:Sex Abuse से लेकर Drug Use तक, Elon Musk के खिलाफ लगे 5 चौंकाने वाले आरोप
पुलिस ने ऐसे मगरमच्छों से बचने के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार ये मगरमच्छ पानी में छिपकर भी हमला कर सकते हैं। पर्यावरण, पार्क और जल सुरक्षा विभाग में वन्यजीव संचालन के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे क्रिस्टन हे की ओर से भी खतरों को लेकर आगाह किया गया है। उन्होंने कहा कि नदियों में खुले में तैरने से बचें। जहां तैराकी को लेकर निर्देश दिए गए हों, सिर्फ वहीं पर तैरें। उत्तरी क्षेत्र सरकार द्वारा मगरमच्छों के हमलों के जोखिम को कम करने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले भी मगरमच्छ आबादी को काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं।
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
6 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
10 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
12 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
14 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
14 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
15 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
16 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
18 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
19 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines