Australia Tightens Student Visa Rule : ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के ख्वाब देख रहे भारतीय छात्रों को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अपनी वीजा जरूरतों में एक और बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। एंथनी अल्बनीज की सरकार की ओर से किए जा रहे इन बदलावों में यह प्रावधान भी शामिल है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपनी सेविंग्स का सबूत दिखाना होगा। यह राशि कम से कम 29,710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर होनी चाहिए। भारतीय करेंसी में यह राशि लगभग 16 लाख 30 हजार 735 रुपये होती है, जो कई मध्यमवर्गीय भारतीय छात्रों के लिए बहुत बड़ा अमाउंट है। बता दें कि पिछले सात महीने में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी बार इस राशि में इजाफा किया है।
क्यों इतने सख्त फैसले ले रहे एंथनी अल्बनीज?
प्रधानमंत्री अल्बनीज की सरकार ने स्टूडेंट वीजा की प्रक्रिया को कठिन बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें IELTS (International English Language Testing System) के स्कोर में बढ़ोतरी करना भी सामिल रहा है। यह टेस्ट उन लोगों की अंग्रेजी भाषा में पकड़ जांचने के लिए होता है जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है। इस टेस्ट को पास करना जरूरी होता है। माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार इस तरह के कठिन फैसले माइग्रेशन में आई तेजी और स्टूडेंट वीजा को लेकर फर्जीवाड़े की आशंकाओं को देखते हुए ले रही है। लेकिन हर साल होने वाले माइग्रेशन को आधा करने की मंशा के साथ की जा रही इन बेहद सख्त कोशिशों ने भारत से यहां पढ़ने आने वाले छात्रों को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
क्या भारतीयों को टारगेट कर रहा ऑस्ट्रेलिया?
एक रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2022 और दिसंबर 2023 के बीच भारतीय छात्रों को जारी होने वाले वीजा की संख्या में 48 प्रतिशत की गिरावट आई थी। हालांकि, अभी भी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए एनरोलमेंट कराने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में में दूसरे स्थान पर भारतीय छात्र हैं। इस बीच ऐसे दावे भी किए गए हैं कि ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों को टारगेट कर रहा है और जानबूझकर उन्हें वीजा नहीं जारी कर रहा है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार इन दावों को लेकर भारत में रहे ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व डिप्लोमैट यह चिंता भी जता चुके हैं कि इस तरह के कदमों से द्विपक्षीय संबंधों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। साल 2023 में जनवरी से सितंबर के दौरान यहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की संख्या 1.22 लाख थी।
ये भी पढ़ें: कुत्तों को कलर कर बना दिया पांडा! चीन के चिड़ियाघर ने की करतूत
ये भी पढ़ें: Donald Trump के 5 ऐसे बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप
ये भी पढ़ें: Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
2 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
9 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
12 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
15 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
15 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
18 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines