World Latest News: ऑस्ट्रेलिया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्वींसलैंड की कोर्ट ने एक शख्स को दोषी करार दिया है। जो 20 साल में 1691 बच्चियों के साथ रेप कर चुका है। आरोपी ने 2003 से 2022 के बीच ब्रिस्बेन और इटली के चाइल्ड केयर सेंटरों में दर्जनों बच्चियों से दरिंदगी की। आरोपी का नाम एश्ले पॉल ग्रिफिथ है, जो 46 साल का है। आरोपी ने अभी तक 307 बच्चियों के साथ दरिंदगी की बात कबूल की है। उसे सोमवार को सुनवाई के दौरान दोषी करार दिया गया।
12 साल से छोटी लड़कियां थी निशाने पर
अधिकांश लड़कियों की उम्र 12 साल से कम थी। उसके अपराधों की लिस्ट इतनी लंबी थी कि न्यायाधीश के सहयोगी को पढ़ने में 2 से ज्यादा घंटे लगे। पुलिस ने ग्रिफिथ को ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे बुरा पीडोफाइल (बच्चों से अपराध करने वाला) बताया है। उसके खिलाफ पहले 1691 केस दर्ज किए गए थे। लेकिन अब उसे रेप के 28 मामलों, अभद्रता के 190 और बाल शोषण के दौरान वीडियो बनाने के 67 मामलों में दोषी ठहराया गया है।
यह भी पढ़ें:पूछा था होमवर्क, 11 लड़कों ने कर दिया गैंगरेप; वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल…छात्रा की रुला देने वाली आपबीती
एक मामला अश्लील सामग्री वितरित करने का है। चार और वीडियो की जांच चल रही है। पीड़ित बच्चों के नाम जब कोर्ट में बोले गए तो उनके माता-पिता के आंसू छलक पड़े। एक बच्चे की मां ने कहा कि उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि चाइल्ड केयर में ऐसा घिनौना काम हुआ। एक पिता ने रोते हुए कहा कि आरोपी कैसे 20 साल तक बचा रह सकता है? उन्होंने वारदात के बाद बेटी से पूछा तो वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। वह इतनी छोटी थी कि समझ नहीं सकती थी कि क्या हुआ है?
एक लड़की से किया 15 बार रेप
ग्रिफिथ को 2022 में ऑस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस ने अरेस्ट किया था। डार्क वेब पर हजारों फोटो और वीडियो वायरल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच की तो चादरों के सेट की वजह से पता लगा कि ये चाइल्ड सेंटरों में बनाए गए हैं। पुलिस जांच में ग्रिफिथ टूट गया। उसने कबूल किया कि वह बच्चों के रेप का वीडियो रिकॉर्ड करता था। आरोपी ने स्वीकार किया था कि एक लड़की के साथ उसने 15 बार रेप किया। पिछले साल ग्रिफिथ के खिलाफ नवंबर में 1691 केस दर्ज किए गए थे। फिलहाल आरोपी हिरासत में है। जिसे बाद में सजा सुनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें:शराबी ने 8 लाख में बेची बेटी, शादी की आड़ में रेप; भाग कर जिससे भी मदद मांगी, उसी ने की दरिंदगी
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
3 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
4 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
6 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
7 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
10 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
10 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
11 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
11 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
11 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines