Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो बंदूकधारी हमलावर गोलियों का जखीरा अपने साथ लेकर वहां मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी. ताबड़तोड़ गोलीबारी की आवाज सुन भगदड़ मच गई. अब तक इस हमले में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं. इस बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भी एक हमलावर मारा गया है. दोनों में से एक बंदूकधारी की तस्वीर सामने आई है, जिसमें उसके पास गोलियों का जखीरा देखा सकता है.
गोलियों से लैस दिखाई दिया हमलावर
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावरों को काबू में लिया. पुलिस की फायरिंग में एक हमलावर घायल अवस्था में पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मौके पर ही मारा गया. सिडनी पुलिस ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इस बीच हमलावरों में से एक की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें उसे गोलियों से लैस देखा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: नए साल के पहले ग्रहण में ‘गायब’ होगा सूर्य? जानें भारत में ये चमत्कार दिखेगा या नहीं?
संदिग्ध की पहचान का हुआ खुलासा
संदिग्ध की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकरम की उम्र 24 साल है और वह सिडनी के दक्षिण-पश्चिमी उपनगर बॉनीरिग (Bonnyrigg) का निवासी है. तस्वीर में अकरम के हाथ में बंदूक और उसके पास भारी मात्रा में गोलियां नजर आ रही हैं. स्थानीय मीडिया के अनुसार बताया गया कि नवीद अकरम पिछले करीब एक साल से अपने परिवार के साथ बॉनीरिग स्थित एक प्रॉपर्टी में रह रहा था. फिलहाल पुलिस ने उस घर पर छापा मारा है ताकि इस हमले से जुड़ी किसी बड़ी साजिश या नेटवर्क का सुराग मिल सके.
कई घायलों की हालत नाजुक
प्रारंभिक जांच में यह हमला लोन वुल्फ (एकल) अटैक माना जा रहा है, हालांकि एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित आतंकी नेटवर्क तो नहीं है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवीद अकरम को फायरिंग के दौरान गोली भी लगी और उसे वहीं से गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद बीच को खाली कराया गया और आसपास के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है. घायलों को सिडनी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर गोलीबारी, अब तक 10 लोगों की मौत, शूटर गिरफ्तार, PM अल्बनीज ने जताया दुख
संबंधित खबरें
केमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
2 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
2 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
9 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
10 hrs agoLIVE:'प्रियंका-राहुल की जान को खतरा...', सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
11 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
11 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines