Audi Boss Fabrizio Longo Death: लग्जरी कार कंपनी ऑडी (Audi) के बॉस फेब्रिजियो लोंगो की दिल दहला देने वाले हादसे में मौत हो गई है। पर्वतारोहण के शौकीन फेब्रिजियो शनिवार को 10,000 फीट ऊंची इटैलियन माउंटेन पर हाइकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वह खाई में गिर गए। एक हेलीकॉप्टर टीम उनकी तलाश में निकली जिसे 700 फीट गहरी एक खाई में फेब्रिजियो का शव मिला।
62 साल के फेब्रिजियो साल 2013 से ऑडी इटली के डायरेक्टर थे। रिपोर्ट्स के अइनुसार वह एडामेलो माउंटेंस में सीमा पेयर चोटी पर क्लाइंबिंग कर रहे थे। जहां वह गिरे वह जगह समिट से ज्यादा दूर नहीं थी। बताया जा रहा है कि वह इस हाइक पर अकेले ही निकले थे। एक शख्स ने उन्हें गिरते हुए देखा और रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी। हेलीकॉप्टर टीम ने उनकी डेड बॉडी को एक गहरी खाई में पाया।
उनका शव खाई से निकाल लिया गया है। इटली के प्रॉसीक्यूटर ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दीृ है। फिलहाल उनका शव अधिकारियों की निगरानी में है। परिवार को शव सौंपने के बाद उनके अंतिम संस्कार की तारीख का एलान किया जाएगा। फेब्रिजियो का जन्म साल 1962 में रिमिनी नाम के कस्बे में हुआ था। पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई करने वाले फेब्रिजियो ने ऑटो इंडस्ट्री में कदम साल 1987 में रखे थे।
ये भी पढ़ें: कौन हैं नितेश कुमार? ट्रेन एक्सीडेंट में खोया था पैर, अब पैरालंपिक में जीता गोल्ड
2012 में ऑडी से जुड़े थे फेब्रिजियो
साल 1987 में उन्होंने फिएट के साथ काम करना शुरू किया था। यहां उन्होंने मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। साल 2002 में उन्हें लैंसिया ब्रांड की जिम्मेदारी दे दी गई थी। ऑडी के साथ वह साल 2012 में जुड़े थे और अगले ही साल उन्हें इटली में कंपनी के ऑपरेशंस का डायरेक्टर बना दिया गया था। बताया जा रहा है कि फेब्रिजियो लोंगो को पर्वतारोहण यानी माउंटेन क्लाइंबिंग में काफी ज्यादा इंटेरेस्ट था।
ये भी पढ़ें: संन्यास लेने जा रहीं साइना नेहवाल! बीमारी खत्म करेगी स्टार शटलर का करियर?
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता से हिली धरती; घरों से बाहर निकले लोग
18 mins agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
4 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
5 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
6 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
7 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
10 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
12 hrs agoLIVE: कश्मीर मैराथन में भाग लेने को देशभर के खिलाड़ी आमंत्रित: CM अब्दुल्ला
14 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
14 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines