Attack on Mexican Border Prison: मैक्सिको में जेल पर हमला, 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदियों की मौत

Attack on Mexican border prison
विज्ञापन

Attack on Mexican Border Prison: मैक्सिको में एक जेल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमले में कुल 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 सुरक्षाकर्मी जबकि चार कैदी शामिल हैं। मैक्सिकन स्थानीय समाचार पत्र रिफोर्मा के अनुसार, अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, हमले के दौरान 24 कैदियों के जेल से फरार होने की भी सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, हथियारों से लैस बंदूकधारी पेनिटेन्शियरी सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों पर गोली चलाई। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। कहा जा रहा है कि जेल पर हमले के कुछ देर पहले इसके बाद नगरपालिका पुलिस पर हमला किया गया था और पीछा करने के बाद चार लोगों को पकड़ने में कामयाब रहे। पुलिस ने एक एसयूवी में यात्रा कर रहे दो कथित बंदूकधारियों को मार गिराया।

विज्ञापन

हमलावरों के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं

जेल पर हुए हमले के संबंध में ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया? इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है। बता दें कि इससे पहले अक्‍टूबर 2022 में भी बंदूकधारियों ने दक्षिणी मैक्सिको में हमला कर 18 लोगों को मार डाला था। हमले में शहर के मेयर की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ