Attack on American warship in Red Sea: लाल सागर में अमेरिकी युद्धपोत पर हमला हुआ है। इसकी जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कल यानी रविवार को दी। बताया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन से किया गया। इजराइल-हमास जंग के बीच इस हमले को बहुत बड़ी घटना माना जा रहा है। इसे पश्चिम एशिया में समुद्री हमलों की बढ़ती घटनाओं के रूप में देखा जा रहा है।
यह हमला यमन के नजदीक हुआ है और अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पेंटागन ने कहा, हम यूएसएस कार्नी और लाल सागर में कॉमर्शियल शिप्स पर हमलों की जानकारी है और जैसे ही इस बारे में विस्तार से पता चलेगा, बताया जाएगा।
ये भी पढ़ें-नशे में धुत रूसी टूरिस्ट ने गोवा में 3 भारतीयों को कार से रौंदा; पब से निकलते वक्त घटी दर्दनाक घटना
पहले जहाज किया था अगवा
गौरतलब है कि इसके पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक जहाज को अगवा कर लिया था। यह जहाज भारत आ रहा था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। कहा जा रहा था कि हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज मानकर अगवा किया था। बता दें कि यमन के इस इलाके में हूती विद्रोही बहुत सक्रिय हैं। इस इलाके में विद्रोही अपनी सरकार चलाते हैं।
जिस युद्धपोत पर हमला किया गया है वह अमेरिकी नौसेना का आर्ली बर्क क्लास का युद्धपोत युएसए कार्नी है। इससे पहले ब्रिटिश सेना ने आशंका जतायी थी कि लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमला और विस्फोट हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि इन हमलों के बाद मध्य पूर्व में चल रहे सैन्य संघर्ष में अमेरिका शामिल हो सकता है। इससे एक नए तरह के संकट की शुरुआत हो सकती है। दुनिया ऐसे ही दो युद्धों की मार झेल रही है। पहला युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा है तो दूसरा इजराइल-हमास के बीच।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के बौद्ध मंदिर में मिला 2 हजार साल पुराना खजाना, देखकर पुरातत्वविदों की चमक उठीं आंखें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines