लाल सागर में अमेरिकी युद्धपोत पर हमला, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में मची खलबली
Attack on American warship in Red Sea: इसके पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक जहाज को अगवा कर लिया था। यह जहाज भारत आ रहा था।
Edited By Shubham Singh

Edited By Shubham Singh

Attack on American warship in Red Sea: लाल सागर में अमेरिकी युद्धपोत पर हमला हुआ है। इसकी जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कल यानी रविवार को दी। बताया जा रहा है कि यह हमला ड्रोन से किया गया। इजराइल-हमास जंग के बीच इस हमले को बहुत बड़ी घटना माना जा रहा है। इसे पश्चिम एशिया में समुद्री हमलों की बढ़ती घटनाओं के रूप में देखा जा रहा है।
यह हमला यमन के नजदीक हुआ है और अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। पेंटागन ने कहा, हम यूएसएस कार्नी और लाल सागर में कॉमर्शियल शिप्स पर हमलों की जानकारी है और जैसे ही इस बारे में विस्तार से पता चलेगा, बताया जाएगा।
ये भी पढ़ें-नशे में धुत रूसी टूरिस्ट ने गोवा में 3 भारतीयों को कार से रौंदा; पब से निकलते वक्त घटी दर्दनाक घटना
पहले जहाज किया था अगवा
गौरतलब है कि इसके पहले यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक जहाज को अगवा कर लिया था। यह जहाज भारत आ रहा था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। कहा जा रहा था कि हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज मानकर अगवा किया था। बता दें कि यमन के इस इलाके में हूती विद्रोही बहुत सक्रिय हैं। इस इलाके में विद्रोही अपनी सरकार चलाते हैं।
जिस युद्धपोत पर हमला किया गया है वह अमेरिकी नौसेना का आर्ली बर्क क्लास का युद्धपोत युएसए कार्नी है। इससे पहले ब्रिटिश सेना ने आशंका जतायी थी कि लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमला और विस्फोट हुआ है।
आशंका जताई जा रही है कि इन हमलों के बाद मध्य पूर्व में चल रहे सैन्य संघर्ष में अमेरिका शामिल हो सकता है। इससे एक नए तरह के संकट की शुरुआत हो सकती है। दुनिया ऐसे ही दो युद्धों की मार झेल रही है। पहला युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा है तो दूसरा इजराइल-हमास के बीच।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: