Scientists Found New Black Hole : वैज्ञानिकों को एक नए और काफी बड़े ब्लैक होल का पता चला है। माना जा रहा है कि यह ब्लैक होल धरती के सबसे पास स्थित है। बता दें कि इस ब्लैक होल का पता तब चल पाया जब वैज्ञानिकों को तेजी से मूव करते स्टार दिखे जो इस तरह से खिंच रहे थे मानो वह किसी एक्सट्रीम ऑब्जेक्ट के पास हों। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ब्लैक होल अंतरिक्ष को लेकर हमारी समझ को बदल सकता है और एक नया नजरिया दे सकता है।
इस तरह के ऑब्जेक्ट की खोज वैज्ञानिक कई दशक से कर रहे थे। कहा जा रहा है कि ब्लैक होल्स को लेकर हमारी समझ में यह एक मिसिंग लिंक था। अभी तक वैज्ञानिकों को अरबों सूर्यों के द्रव्यमान वाले बहुत बड़े ब्लैक होल्स के उदाहरण ही मिल पाए थे। इसके अलावा उन्हें सोलर मास ब्लैक होल्स मिले थे जिनका आकार केवल एक सूर्य के बराबर ही हो सकता है। लेकिन वह ऐसा ब्लैक होल नहीं खोज पाए थे जो समय के साथ आकाशगंगाओं के बढ़ने के साथ मौजूद होने चाहिए।
कहां है ये ब्लैक होल, कितनी दूर?
यह ब्लैक होल ‘ओमेगा सेंटौरी’ नाम के स्टार क्लस्टर में है और यह करीब 1 करोड़ सूर्यों का कलेक्शन है। किसी छोटे टेलीस्कोप से देखने पर यह स्टार क्लस्टर बाकी जैसा ही लगता है। लेकिन, नई स्टडी बताती है कि इसे लेकर एस्ट्रोनॉमर्स का संदेह सही निकला। इसकी पुष्टि हो गई है कि इस क्लस्टर में सेंट्रल ब्लैक होल है। धरती से करीब 18,000 प्रकाश वर्ष दूर ये ब्लैक होल इवॉल्यूशन की मध्यवर्ती स्टेज में फंसा लग रहा है। यह स्टेलर न सुपर मैसिव ब्लैक होल्स के बीच का लिंक है।
क्रांतिकारी मानी जा रही है खोज
ब्लैक होल्स को विभिन्न आकारों के हिसाब से ऑब्जर्व किया जाता रहा है। इसमें स्टेलर-मास ब्लैक होल्स से लेकर सुपरमैसिव ब्लैक होल्स होते हैं। स्टेलर मास ब्लैक होल का द्रव्यमान सूर्य के मुकाबले 5 से 150 गुना ज्यादा हो सकता है। वहीं, सुपरमैसिव ब्लैक होल्स का द्रव्यमान सूर्य से 1 लाख गुना तक ज्यादा हो सकता है। ऐसे ब्लैक होल कुछ ही मिले हैं जिनका द्रव्यमान सूर्य की तुलना में 150 से 1 लाख गुना तक होता है। यह खोज अंतरिक्ष की दुनिया में रिवॉल्यूशनरी मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: नागराज करते हैं पुरी के खजाने की पहरेदारी! क्यों सपेरों को खोज रहा मंदिर प्रशासन?
ये भी पढ़ें: जितनी देर में कपड़े पहनेंगे उतने में चार्ज हो जाएगी कार! क्रांति ला सकती है नई बैटरी
ये भी पढ़ें: आंख जैसे दिखने वाले इस ग्रह पर हो सकता है जीवन! वैज्ञानिकों ने ढूंढा अनोखा प्लैनेट
ये भी पढ़ें: अगले साल होगी विनाश की शुरुआत! क्या कहती हैं Baba Vanga की भविष्यवाणियां?
संबंधित खबरें
पीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
1 hr agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
4 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
6 hrs agoLIVE: CM योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
10 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
13 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
22 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
1 day agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines