Sunita Williams Rejects Elon Musk Proposal: टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क आजकल सुर्खियों में हैं। ताजा मामला उनके स्टारशिप रॉकेट का क्रैश होना और एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का उन्हें उनके सुझाव के बदले लाइव स्ट्रीमिंग में दोटूक जवाब देना है।
जी हां, एलन मस्क ने सुनीता विलियम्स सवाल पूछते हुए एक सुझाव दिया, जिसका उन्हें तड़ाक-सा जवाब भी मिल गया। एलन मस्क ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) को शटडाउन करने, समय से पहले रिटायर करने की बात कही। इस बारे में उन्होंने सुनीता विलियम्स से पूछा, लेकिन पिछले 9 महीने ISS में फंसी NASA की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने उनके सुझाव को सिरे से ठुकरा दिया।
सुनीता विलियम्स ने क्या जवाब दिया?
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में 9 महीने से फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर से बात करते हुए एलन मस्क ने कहा कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को रिटायर कर देना चाहिए। इसे साल 2030 तक रखने की बजाय अभी शटडाउन कर देना चाहिए। समय से पहले पृथ्वी की कक्षा से बाहर कर देना चाहिए। इस सवाल-सुझाव के जवाब में सुनीता विलियम्स ने बेबाकी से जवाब दिया।
उन्होंने विलियम्स ने स्टेशन के योगदान पर जोर दिया और कहा कि इसे समय से पहले बंद करना निर्णय सही नहीं होगा। स्टेशन इस समय अपने चरम पर है। इसमें रिसर्च चल रही हैं। स्टेशन पूरी तरह एक्टिव है। बेहद शानदार तरीके से काम कर रहा है। इसलिए अभी रुकने का समय नहीं है। यह जवाब देकर सुनीता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को जल्द रिटायर करने के पक्ष में नहीं हैं।
एलन मस्क ने पहले पोस्ट लिखकर दिया था सुझाव
बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में अमेरिका की ट्रंप सरकार को सुझाव दिया कि ISS को समय से बहुत पहले बंद कर देना चाहिए। उन्होंने अपने विचार X (पूर्व में Twitter) पर व्यक्त किए, जिस पर लिखी पोस्ट में उन्होंने कहा कि स्पेस स्टेशन ने अपना टारगेट पूरा कर लिया है और अब नासा का ध्यान मंगल की ओर जाना चाहिए।
इसलिए स्पेस स्टेशन को अंतरिक्ष से हटाने की तैयारी शुरू करने का समय आ गया है। वहीं पोस्ट पर कमेंट करके एक यूजर ने जब उनसे पूछा कि क्या वे साल 2030 से पहले इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को अंतरिक्ष से हटाने की वकालत कर रहे हैं तो मस्क ने स्पष्ट किया कि इस मामले में आखिरी फैसला अमेरिका की ट्रंप सरकार लेगी, उन्होंने सिर्फ सुझाव दिया है, सिफारिश की है।
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
38 mins agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
3 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
6 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
7 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
19 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
23 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines