spaceBuilding Size Asteroid May Strike to Earth: अंतरिक्ष की दुनिया से धरती की ओर खतरा बढ़ रहा है, जो धरती पर भीषण तबाही मचा सकता है। जी हां, अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने अलर्ट दिया है कि 5 एस्ट्रॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं, जो अगले 3 दिन में धरती से टकरा सकते हैं। इनका आकार इतना बड़ा है कि धरती से टकराते ही तबाही मचाएंगे।
इनके नाम हैं- KH3, PN1, PS1, PK1, ON2 और यह पांचों अलग-अलग स्पीड के साथ धरती की ओर अलग-अलग दिशाओं से बढ़ रहे हैं। इनमें से सबसे बड़ा आकार KH3 एस्ट्रॉयड का है, जो करीब 600 फीट ऊंचा है। यह ऊंचाई एक बिल्डिंग जितनी है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां इन एस्ट्रॉयड पर निगरानी रखे हुए हैं। हालांकि यह संभावना भी है कि एस्ट्रॉयड धरती को क्रॉस कर जाएं, लेकिन अभी तो यह धरती की ओर फुल स्पीड से बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:62 पैसेंजरों को जिंदा जलाने वाले विमान हादसे का असली सच आया सामने, प्लेन क्रैश का ताजा वीडियो डराने वाला
वैज्ञानिकों ने खतरा न होते हुए भी खतरनाक बताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ा एस्ट्रॉयड 2024 KH3 है, जो एक बिल्डिंग जितना बड़ा है। इसके आज 10 अगस्त की रात को धरती के बेहद करीब से गुजरने की संभावना है। हालांकि यह पृथ्वी के 5.6 मिलियन किलोमीटर के दायरे में होगा, लेकिन नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती इससे अभी तक सुरक्षित है, क्योंकि यह धरती से जितनी दूर है, निश्चति ही क्रॉस कर जाएगा। वहीं अगर किसी तरह का तूफान आया तो यह दिशा भटक सकता है। उस स्थिति में यह धरती से टकरा सकता है।
एक और एस्ट्रॉयड 2024 PK1 भी पृथ्वी के पास से गुजरेगा। यह छोटा क्षुद्रग्रह लगभग 110 फीट व्यास का है, जो धरती से सिर्फ 6.4 मिलियन किलोमीटर दूर होगा। KH3 से ज्यादा धरती के नजदीक होने के बावजूद यह भी कोई बड़ा खतरा नहीं है। तीसरा एस्ट्रॉयड 2024 ON2, जो लगभग 120 फीट व्यास वाला एक हवाई जहाज के आकार का है, 12 अगस्त को पृथ्वी के सबसे निकट से गुजरेगा। यह पृथ्वी से 6.8 मिलियन किलोमीटर के भीतर से गुजरेगा, लेकिन अन्य की तरह इसे भी कोई खतरा नहीं माना जा रहा है। फिर भी वैज्ञानिक इन्हें खतरा मानकर निगरानी रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:History: 23000 फीट ऊंचाई से प्लेन गिरा; पेड़ों-दीवार से टकराकर क्रैश हुआ, आग में जिंदा जले 40 पैसेंजर्स
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
20 mins agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
2 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
2 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
3 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
5 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
7 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
9 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines