सावधान! 45000KM स्पीड से धरती से टकराएंगे 5 Asteroid! NASA की तबाही मचने की चेतावनी

NASA America Alert for Asteroid: अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने एस्ट्रॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है कि 5 एस्ट्रॉयड धरती से टकराने को तैयार हैं। यह एस्ट्रॉयड अगले 3 दिन में धरती से टकराकर तबाही मचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या अलर्ट जारी हुआ है?

Building Size Asteroid May Strike to Earth

Asteroid May Strike to Earth

spaceBuilding Size Asteroid May Strike to Earth: अंतरिक्ष की दुनिया से धरती की ओर खतरा बढ़ रहा है, जो धरती पर भीषण तबाही मचा सकता है। जी हां, अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने अलर्ट दिया है कि 5 एस्ट्रॉयड धरती की ओर बढ़ रहे हैं, जो अगले 3 दिन में धरती से टकरा सकते हैं। इनका आकार इतना बड़ा है कि धरती से टकराते ही तबाही मचाएंगे।

विज्ञापन

इनके नाम हैं- KH3, PN1, PS1, PK1, ON2 और यह पांचों अलग-अलग स्पीड के साथ धरती की ओर अलग-अलग दिशाओं से बढ़ रहे हैं। इनमें से सबसे बड़ा आकार KH3 एस्ट्रॉयड का है, जो करीब 600 फीट ऊंचा है। यह ऊंचाई एक बिल्डिंग जितनी है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के अनुसार, नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां ​​इन एस्ट्रॉयड पर निगरानी रखे हुए हैं। हालांकि यह संभावना भी है कि एस्ट्रॉयड धरती को क्रॉस कर जाएं, लेकिन अभी तो यह धरती की ओर फुल स्पीड से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने खतरा न होते हुए भी खतरनाक बताया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ा एस्ट्रॉयड 2024 KH3 है, जो एक बिल्डिंग जितना बड़ा है। इसके आज 10 अगस्त की रात को धरती के बेहद करीब से गुजरने की संभावना है। हालांकि यह पृथ्वी के 5.6 मिलियन किलोमीटर के दायरे में होगा, लेकिन नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि धरती इससे अभी तक सुरक्षित है, क्योंकि यह धरती से जितनी दूर है, निश्चति ही क्रॉस कर जाएगा। वहीं अगर किसी तरह का तूफान आया तो यह दिशा भटक सकता है। उस स्थिति में यह धरती से टकरा सकता है।

विज्ञापन

एक और एस्ट्रॉयड 2024 PK1 भी पृथ्वी के पास से गुजरेगा। यह छोटा क्षुद्रग्रह लगभग 110 फीट व्यास का है, जो धरती से सिर्फ 6.4 मिलियन किलोमीटर दूर होगा। KH3 से ज्यादा धरती के नजदीक होने के बावजूद यह भी कोई बड़ा खतरा नहीं है। तीसरा एस्ट्रॉयड 2024 ON2, जो लगभग 120 फीट व्यास वाला एक हवाई जहाज के आकार का है, 12 अगस्त को पृथ्वी के सबसे निकट से गुजरेगा। यह पृथ्वी से 6.8 मिलियन किलोमीटर के भीतर से गुजरेगा, लेकिन अन्य की तरह इसे भी कोई खतरा नहीं माना जा रहा है। फिर भी वैज्ञानिक इन्हें खतरा मानकर निगरानी रखे हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ