बकरीद पर आसिम मुनीर की नापाक हरकत, LoC पर सैनिकों से की मुलाकात, कश्मीर पर कही ये बात
Author: News24 हिंदी
Jun 08, 2025 12:05 PM IST
Asim Munir LoC Visit: पाकिस्तान ने बकरीद पर एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने सैनिकों से बात करते हुए कहा कि आपने हाल ही में भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया है। मुनीर ने कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि कश्मीरी जनता का न्यायसंगत और साहसी संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुनीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विवाद का समाधान वहां की जनता और यूएन के संबंधित प्रस्तावों के अनुरूप ही होना चाहिए।
आसिम मुनीर ने एलओसी पर स्थित अग्रिम चौकियों का दौरा किया और वहां पर तैनात सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान मुनीर ने पाकिस्तान सेना की तारीफ करते हुए कहा कि आपने हाल ही मे दुश्न सेना को धूल चटा दी। मुनीर ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि अपनों से दूर रहकर ईद मनाना इसका प्रतीक है कि उनके लिए देश की सेवा ही सबसे सर्वोपरि है।
ये भी पढ़ेंः Immigration Raid: अमेरिका में हिंसा, लॉस एजेंल्स में पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, ट्रंप बोले- ‘कुचल देंगे’
पाक सेना की फिर की झूठी तारीफ
पाक सेना प्रमुख ने एक बार फिर अपने जवानों के सामने झूठी तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने हाल ही में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुनीर ने कहा कि कश्मीरी जनता का न्याय संगत और साहसी संघर्ष भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद का समाधान वहां की जनता की आकांक्षाओं और यूएन काउंसिल के प्रस्ताव पर आधारिता होना चाहिए।
कश्मीर एजेंडा विदेश नीति का अहम हथियार
बता दें कि कश्मीर एजेंडा पाकिस्तान की विदेश नीति का अहम हथियार बन गया है। जब-जब वह दबाव या अंदरूनी राजनीति में फंसता है तब-तब वह कश्मीर राग अलापना शुरू कर देता है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने 6 और 7 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसके बाद भारत ने अगले 4 दिनों तक सैन्य ऑपरेशन चलाते हुए पाकिस्तान के 12 से ज्यादा एयरस्पेस तबाह कर दिए थे।
ये भी पढ़ेंः Explainer: क्या है मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम? हज के दौरान मक्का में क्यों किया गया तैनात