सुर्खियों में है आसिम मुनीर की बेटी का निकाह, भाई के बेटे से चुपचाप करवाई शादी

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अपनी बेटी का निकाह कुछ ऐसे करवाया कि किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुई. 26 दिसंबर को आसिम मुनीर ने भाई के बेटे के साथ अपनी बेटी मनहूर का निकाह पढ़वाया.

asim munir daughter's wedding

Credit: Social Media

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर फिर एक बार चर्चा में हैं, लेकिन इस बार इसकी वजह कुछ और है. आसिम मुनीर ने 26 दिसंबर को रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टर्स में बड़े ही गुपचुप तरीके से अपनी बेटी का निकाह कर दिया. दूल्हा कोई और नहीं बल्कि उनके खुद के भाई का बेटा है. जानकारी के मुताबिक आसिम मुनीर की बेटी मनहूर की शादी उनके अपने भतीजे कैप्टन अब्दुल रहमान से हुई है. कहा जा रहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये निकाह पूरी तरह पर्सनल रखा गया है, शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया या कहीं भी जारी नहीं की गई है. मीडिया को भी शादी से दूर रखा गया.

पाकिस्तानी पत्रकार ने शेयर किया था वीडियो

दरअसल पाकिस्तानी जर्नलिस्ट जाहिद गिशकोरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आसिम मुनीर की बेटी के निकाह की पुष्टि की थी. उन्होंने कैप्शन दिया था कि फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की बेटी महनूर का निकाह उनके भाई के बेटे कैप्टन अब्दुल रहमान कासिम से हुआ. बाद में पत्रकार ने सोशल मीडिया से वो वीडियो डिलीट कर दिया. जानकारी के मुताबिक शादी में करीब 400 गेस्ट आए थे, जिनमें पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पीएम शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री इशाक डार समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों का नाम शामिल है.

असिस्टेंट कमिश्नर हैं मनहूर के शौहर

जानकारी के मुताबिक आसिम मुनीर की चार बेटियां हैं. मनहूर उनकी तीसरी बेटी है. आसिम मुनीर की बेटी मनहूर के साथ निकाह पढ़ने वाले अब्दुल रहमान कासिम पहले पाकिस्तान सेना में कैप्टन थे. जिसके बाद उन्होंने आर्मी कोटे से सिविल एडमिनिस्ट्रेशन में एंट्री ली. फिलहाल वो बतौर असिस्टेंट कमिश्नर काम कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ