मिलिट्री के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश, 10 लोगों की मौत; मलेशिया के लुमुट में हुआ भीषण हादसा

Malaysia Army Helicopters Crash: आज सुबह आर्मी के 2 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गए। हादसे में 10 लोगों के मरने की खबर है। हादसा अभ्यास के दौरान हुआ। मलेशिया में अगले महीने एक कार्यक्रम होना है, जिसके लिए प्रैक्टिस चल रही थी कि दोनों हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए।

Malaysian Armed Forces Helicopters Crash

Malaysian Armed Forces Helicopters Crash

विज्ञापन

Malaysia Lumut Helicopters Collision: मलेशिया में आज सुबह आर्मी के 2 हेलिकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। हादसे में दोनों हेलिकॉप्टरों में सवार 10 लोग मारे गए। हादसा लुमुट शहर में युद्धाभ्यास के दौरान हुआ। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, हादसे में किसी के बचने की संभावना नहीं है। कुल मिलाकर दोनों हेलिकॉप्टरों में नेवी के 10 कर्मचारी थे और उनमें से कोई भी नहीं बचा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेशियाई सशस्त्र बल के हेलिकॉप्टर आज सुबह पेराक के लुमुट में रॉयल मलेशियाई नौसेना (RMN) बेस पर अभ्यास कर रहे थे कि दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर्स अगस्ता वेस्टलैंड AW139 और यूरोकॉप्टर फेनेक हैं। दोनों हेलिकॉप्टर 3-5 मई 2024 को होने वाले नेवी के फ्लीट ओपन डे के कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान 2 हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए।

Advertisment

 

सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मलेशिया में 2 हेलिकॉप्टरों के आपस में टकराकर क्रैश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों हेलिकॉप्टर उड़ान भरते हैं और कुछ ही सेकेंड में दोनों के रोटर आपस में टकरा जाते हैं। इसके बाद दोनों टुकड़े-टुकड़े होकर नीचे स्टेडियम के ग्राउंड में गिरते नजर आते हैं।

विज्ञापन

खबर अभी अपडेट होगी…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ