Pakistan News: पाकिस्तान में शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हिंसा में 36 लोग मारे गए हैं, जबकि 162 से ज्यादा घायल हुए हैं। ये झगड़ा जमीन के एक टुकड़े के लिए हुआ है। मामला उत्तरी पश्चिमी पाकिस्तान के ऊपरी कुर्रम जिले के बोशेरा गांव का है। अधिकारियों के मुताबिक दो कबीलों के बीच लड़ाई की शुरुआत पांच दिन पहले हुई। हालांकि दोनों गुटों के बीच लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और जिले के अलग-अलग इलाकों में हिंसा जारी है।
ये भी पढ़ेंः वैज्ञानिकों की बड़ी खोज- 4500 साल पहले पिरामिड में इस सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
कुर्रम के डिप्टी कमिश्नर जावेदुल्लाह महसूद ने कहा कि कबीलों की लड़ाई में 36 की मौत हो गई है और 162 अन्य घायल हुए हैं। पिछले पांच दिन से खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में हिंसा का तांडव मचा हुआ है। खैबर पख्तूनख्वां अफगानिस्तान से सटा हुआ है। दो कबीलों का ताल्लुक क्रमशः शिया और सुन्नी जमात से है। अधिकारियों ने कबीलों के नेता, मिलिट्री लीडरशिप, पुलिस और जिला प्रशासन के जरिए शिया और सुन्नी जमात के बीच समझौता कराया है। जिन जिलों में समझौता हुआ है, उनमें बोशेरा, मालीखेल और दांदर शामिल हैं।
एक दूसरे के खिलाफ दागे मोर्टार और रॉकेट
स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों कबीलों ने एक दूसरे के ऊपर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग की तो गोले भी दागे। परचिनार और साड्डा के साथ अन्य इलाकों में एक दूसरे के खिलाफ मोर्टार शेल्स और रॉकेट लॉन्चर्स का इस्तेमाल किया। बता दें कि कुर्रम जनजाति बहुत इलाका है।
अधिकारी ने कहा कि अन्य इलाकों में समझौता कराने की कोशिशें जारी हैं। शिया और सुन्नी के बीच हिंसा की शुरुआत पांच दिन पहले जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुई। हालांकि यह जल्द ही पीवर, टांगी, बालिशखेल, खार कलाय, मकबल, कुंज अलीजाई, पारा चमकानी और करमन क्षेत्रों में भी फैल गई।
अधिकारियों ने कहा कि बीती रात से दोनों कबीलों के बीच चार बार लड़ाई छिड़ चुकी है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हिंसा को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। वहीं दिन के समय यातायात भी बंद किया गया है। प्रभावित इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।
संबंधित खबरें
LIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
22 mins agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
36 mins ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
48 mins ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
53 mins ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
9 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
11 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
16 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
18 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines