नई दिल्ली: अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज पर गुरुवार देर रात बंदूकधारी व्यक्ति ने हमला कर दिया। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति बिलकुल सुरक्षित हैं। अर्जेंटीना के फाइनेंस मिनिस्टर सर्जियो मस्सा ने घटना को हत्या का प्रयास बताया।
अभी पढ़ें – इराक में भड़की हिंसा, धर्मगुरु समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष में 20 लोगों की मौत
घटना के दौरान समर्थकों के साथ थीं उपराष्ट्रपति
घटना उस वक्त हुई जब फर्नांडीज ब्यूनस आयर्स स्थित घर के बाहर समर्थकों के साथ थीं। इसी दौरान आरोपी ने उपराष्ट्रपति पर बंदूक तान दिया, हालांकि गोली चल पाती, इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप है और घटना से कुछ वक्त पहले वे कोर्ट से लौटीं थीं।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी उपराष्ट्रपति के सामने बंदूक तानकर खड़ा है, उसने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली चल नहीं पाई। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्राजील मूल का हो सकता है।
अभी पढ़ें – World: बगदाद में हिंसक झड़प, दो दिन में 30 की मौत और 400 घायल
सरकार और विपक्ष के नेताओं ने की घटना की निंदा
सरकार और विपक्षी नेताओं के साथ-साथ अन्य लैटिन अमेरिकी देशों के राजनेताओं ने फर्नांडीज पर हुए हमले की निंदा की है। बता दें कि फर्नांडीज दो बार अर्जेंटीना की राष्ट्रपति रहीं हैं। उन्होंने 2007 और 2015 में राष्ट्रपति के रूप में काम किया था। अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सबसे आगे चल रहे लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वह बाल-बाल बच गई।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
28 mins agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 hr agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
4 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
5 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
15 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines