---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Apple CEO की कितनी और क्यों घटी सैलरी? कंपनी ने बताई Tim Cook की नेटवर्थ

Apple CEO Tim Cook salary: साल 2022 के मुकाबले 2023 में सीईओ की सैलरी तकरीबन 300 करोड़ रुपये कम हुई है। साल 2023 में CEO को 88.78 करोड़ रुपये नॉन इक्विटी इंसेंटिव के रूप में दिए गए।

---विज्ञापन---

Apple CEO Tim Cook salary: एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में से एक है। इसके CEO की सैलरी कितनी होगी? कई बार लोग यह सवाल करते और बकायदा इंटरनेट पर यह सर्च भी किया जाता है। अब कंपनी ने खुद ही इसका खुलासा किया है। आइए आपको बताते है कि टीम कुक को साल 2023 में कुल कितनी सैलरी और अन्य अलाउंस दिए गए हैं।

88.78 करोड़ रुपये दिया सीईओ को दिया नॉन इक्विटी इंसेंटिव 

जानकारी के अनुसार Apple ने अपने CEO Tim Cook को साल 2023 में कुल लगभग 523.83 करोड़ रुपये (6.32 करोड़ डॉलर) सैलरी के रूप में दिए। एप्पल द्वारा जारी डिटेल के अनुसार साल 2023 में उसने अपने सीईओ को नॉन इक्विटी इंसेंटिव 88.78 करोड़ रुपये, कंपनसेशन के रूप में 20.93 करोड़ रुपये दिए हैं। यह दोनों उनकी कुल सैलरी का हिस्सा हैं।

---विज्ञापन---

साल 2023 लगभग 300 करोड़ तक कम हो गई सैलरी 

कंपनी द्वारा अमेरिकन एक्सचेंज को दी जानकारी से खुलासा हुआ है कि Apple ने अपने CEO Tim Cook को साल 2022 में कुल 823.91 करोड़ रुपये (9.94 करोड़ डॉलर) सैलरी के रूप में दिए थे। जिससे साल 2023 में उनकी कुल सैलरी करीब 300 करोड़ रुपये तक कम हो गई है। बताया गया कि सीईओ ने 2023 में अपने नॉन इक्विटी इंसेंटिव और कंपनसेशन में कम करने का प्लान रखा था। जिसके बाद यह कमी आई है।

Apple पेश कर रही यह नया प्रोडक्ट

---विज्ञापन---

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में यह बताया था कि वह 2 फरवरी से कंपनी के मिश्रित रियलिटी (MR) हेडसेट विजन को मार्केट में पेश कर रही है। लोग 19 जनवरी शाम 5 बजे से इसकी प्री बुकिंग कर सकते हैं। फिलहाल यह केवल अमेरिकन बाजार में उपलब्ध होगा। इसके भारत में लॉन्च करने के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। जानकारी के अनुसार इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलेगी। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत 2.89 लाख रुपए है।

First published on: Jan 14, 2024 09:45 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola