अमेरिका में गोलीबारी से फिर मचा हड़कंप, 6 लोगों की मौत; हिरासत में एक संदिग्ध

पुलिस ने कथित तौर पर गोली चलाने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है. ये वारदातें पूर्वोत्तर मिसिसिपी के इसी छोटे से काउंटी में अलग-अलग जगहों पर हुईं, जहां करीब 20,000 लोगों की आबादी रहती है.

mississippi

खुद को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश कहने वाला अमेरिका एक बार फिर गोलियों की गड़-गड़ाहट से गूंज उठा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमेरिका के मिसिसिपी में अलग-अलग जगहों पर हुई फायरिंग में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने गोली चलाने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है. स्थानीय मीडिया WTVA की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वारदातें पूर्वोत्तर मिसिसिपी के इसी छोटे से काउंटी में अलग-अलग जगहों पर हुईं, जहां करीब 20000 लोगों की आबादी रहती है.

विज्ञापन

पुलिस ऑफिसर एडी स्कॉट के मुताबिक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और स्थानीय लोगों को अब कोई खतरा नहीं है. उन्होंने मौतों का सटीक आंकड़ा नहीं बताया, लेकिन WTVA ने पुष्टि की कि हमले में छह लोग मारे गए. गौरतलब है कि गोलीबारी की ये घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी सेना ने कुछ दिनों पहले ही वेनेजुएला पर स्ट्राइक कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया. राष्ट्रपति मादुरो अमेरिका की जेल में बंद है, वहीं इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने अपने कुछ नए दुश्मन भी बना लिए हैं.

विज्ञापन

अमेरिका में गोलीबारी अब रोजमर्रा की बात

अमेरिका में गोलीबारी की वारदातें तो जैसे रोजमर्रा की बात हो गई हैं. अभी 8 जनवरी 2026 को ही साल्ट लेक सिटी में एक मॉर्मन चर्च के बाहर अंतिम संस्कार के दौरान गोली चल गई, जिसमें दो लोग मारे गए और छह अन्य जख्मी हो गए. उसी दिन मिनियापोलिस में ICE एजेंटों ने 37 साल की रेनी निकोल गुड नाम की महिला को गोली मार दी, जिसके बाद पूरे देश में लोगों के बीच आक्रोश शुरू हो गया और सड़कें विरोध के मैदान बन गईं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ