Canada: कनाडा के ओंटेरियो स्थित विंडसर इलाके में मंगलवार रात एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई है। विंडसर पुलिस ने अपने एक बयान में कहा है कि ‘नफरत से प्रेरित इस घटना’ की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
कनाडा पुलिस के बयान के अनुसार, नफरत से प्रेरित तोड़-फोड़ की रिपोर्ट के बाद 5 अप्रैल को पुलिस कर्मियों को हिंदू मंदिर में निरीक्षण के लिए भेजा गया था।
और पढ़िए – दलाई लामा ने चीन को चिढ़ाया, अमेरिका में जन्मे मंगोलियाई लड़के को बनाया तिब्बत का तीसरा धर्मगुरु
मंदिर की दीवार पर लिखा भारत विरोध नारे
विंडसर पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि 5 अप्रैल को सूचना के बाद नॉर्थवे एवेन्यू के 1700 ब्लॉक में एक हिंदू मंदिर में भेजा गया था। अधिकारियों ने मौके पर देखा कि इमारत की बाहरी दीवार पर काले रंग में हिंदू-विरोधी और भारत-विरोधी तस्वीरें लगी हुई थीं।
जांच में पुलिस अधिकारियों को एक वीडियो भी मिला है, जिसमें दो संदिग्ध रात 12 बजे (स्थानीय समयानुसार) के बाद दिखाई दे रहे हैं। विंडसर पुलिस ने बताया कि वीडियो में एक संदिग्ध इमारत की दीवार पर तोड़-फोड़ करता दिख रहा है, जबकि दूसरा शख्स भी खड़ा दिख रहा है।
वीडियो में दिखे दो संदिग्ध, तलाश जारी
वीडियो में दिख रहा है कि एक संदिग्ध ने काले रंग का स्वेटर, काली पैंट और काले-सफेद जूते पहने हैं। जबकि दूसरे संदिग्ध ने काली पैंट, एक स्वेटशर्ट और काले जूते पहने थे।
विंडसर पुलिस संदिग्धों के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगार रही है। साथ ही मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि अब किसी भी संदिग्ध को दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
और पढ़िए – ‘भारत की तरफ निगाह करने की हिम्मत मत करना…’, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने PAK के पूर्व मंत्री शेख रशीद को दिया करारा जवाब
कनाडा में पहले भी हुई मंदिरों में तोड़फोड़
एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले फरवरी में भी कनाडा के मिसिसॉगा में राम मंदिर में भारत विरोधी नारे लगाते हुए तोड़फोड़ की थी। इस घटना के बाद टोरंटो में भारत के दूतावास ने निंदा की और कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
इसी साल जनवरी में ब्रैम्पटन के एक हिंदू मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई थी, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था। इस बार भी टोरंटो में भारतीय केदूतावास ने गौरी शंकर मंदिर में हुई तोड़फोड़ की निंदा करते हुए कहा था कि इस कृत्य से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंची है।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
27 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
10 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
13 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
14 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
18 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines