बांग्लादेश में हिंदुओं पर फिर हमला! बंद घर के भीतर मिली रिटायर्ड हिंदू टीचर और उनके परिवार की लाश

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में शनिवार देर रात एक रिटायर्ड स्कूल टीचर, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल के बेटे की लाश उनके घर में बंद मिली.

Hindu Family killed in bangladesh

बांग्लादेश में घर में मिली एक ही परिवार के 4 सदस्यों की लाश (Photo: X/AI)

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदुओं को निशाना बनाया गया है. रंगपुर शहर में शनिवार देर रात एक रिटायर्ड स्कूल टीचर, उनकी पत्नी, बेटी और 12 साल के बेटे की लाश उनके घर में बंद मिली. पुलिस को शक है कि सभी को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा गया है. मृतकों की पहचान रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर्ड मैथ्स टीचर गणपति चक्रवती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगामी चक्रवर्ती और बेटे प्रियम चक्रवर्ती के तौर पर हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

दे डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के इंचार्ज सुबीर चौधरी ने जानकारी दी कि मां और बेटी के शव सीढ़ियों पर मिले, जबकि गणपति की बॉडी छत से बरामद की गई और उनके बेटे का शव बिस्तर के नीचे मिला. पुलिस, CID और डिटेक्टिव ब्रांच की टीमें मिलकर इस मामले की जांच कर रही है. रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के फोन गुरुवार रात से ही बंद थे. प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने ‘डेली स्टार’ को जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी बहन से आखिरी बार दोपहर को बात की थी. जब काफी दिनों तक फोन पर संपर्क नहीं हो पाया, तो रिश्तेदार शनिवार रात उनके घर पहुंचे. मेन गेट पर ताला लगा था और घर के अंदर की लाइटें बंद थीं.

जांच में जुटी पुलिस

रिश्तेदारों ने बिना देरी किए, पुलिस को इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने वहां पहुंचकर ताला तोड़ा और घर के अंदर दाखिल हुए तो चारों के शव बरामद हुए. मृतिका की बहन पूजा ने बताया कि उनके परिवार ने हाल ही में इस इलाके में घर बनवाया था. गणपति 31 दिसंबर 2025 को रंगपुर जिला स्कूल से रिटायर हुए थे. उनकी बेटी ने साल 2026 में रंगपुर के ही एक कॉलेज से इंग्लिश में मास्टर्स की डिग्री पूरी की और बेटा 5वीं क्लास का स्टूडेंट था. जानकारी के मुताबिक, रिटायरमेंट के बाद से गणपति बतौर होम्योपैथिक डॉक्टर काम कर रहे थे. जांच में उनसे किसी की दुश्मनी का एंगल सामने नहीं आया है. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से इस मामले की तफ्तीश कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ