आपको एक ऐसी महिला की कहानी से रूबरू करवा रहे हैं, जो खुद को मौत के नजदीक होने का अनुभव कर रही थी। उसे लगा जैसे वह मर चुकी है, लेकिन तभी उसने एक रहस्यपूर्ण आवाज सुनी, जिसके बारे में उसने सबके साथ शेयर किया। महिला का नाम अन्ना स्ट्रॉमकिस्ट है, जो घटना के समय 16 साल की थी। घटना 1996 में हवाई बीच पर घटित हुई थी, जब वह लाइफ गार्ड की चेतावनी को अनसुना करके समंदर में उतरी तो लहरों के बीच फंस गई थी।
अन्ना इतनी अच्छी तैराक भी नहीं थी। अन्ना बताती हैं कि उसे लग रहा था कि जैसे वह नहीं बचेगी। लहरें उसे समंदर की गहराइयों में लेकर जा रही थीं। संघर्ष के बीच वह भूल गई थी कि आखिर क्या करे। 43 साल की हो चुकीं अन्ना बताती हैं कि उसे सूझ नहीं रहा था कि क्या करना चाहिए। वह भूल चुकी थी कि ऊपर जाना है या फिर नीचे। ऐसा लगा जैसे वह मर चुकी है, लेकिन आज भी उस मंजर को याद करके सिहर उठती हैं।
…और एक आवाज ने कर दिया शांत
अन्ना बताती हैं कि मेरे अंदर से आवाज आ रही थी कि मैं कैसे मौत के मुंह में जा रही हूं, लेकिन अचानक मुझे लगा कि आस-पास कोई है। इसके बाद अचानक से शांत हो गई। मूल रूप से जॉर्जिया के अटलांटा की रहने वालीं अन्ना स्पिरिचुअल वेलनेस एडवाइजर के तौर पर काम कर रहीं हैं। वे बताती हैं कि कैसे उन्होंने खुद को आपदा से बचाया। जो उनके साथ हुआ, वह किसी के साथ भी हो सकता है। मौत प्राकृतिक सच्चाई है, जो सभी के साथ घटित होनी है।
अन्ना बताती हैं कि कैसे हादसे के बाद वे खुद को कमजोर और निराश महसूस कर रही थीं। जब ड्राई लैंड पर लौटकर आईं तो खुद को काफी वेटलेस फील कर रही थीं। लग रहा था कि जैसे नमकीन पानी के कारण उनका गला खराब हो चुका था। अन्ना तुरंत वहां से निकल गई थी, लेकिन घटना का मंजर लगातार जेहन में सवाल उठा रहा था कि उनके साथ क्या हुआ है। इसके बाद जैसे उनके जीवन की दशा ही बदल गई थी।
सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं अनुभव
अन्ना की जिंदगी का मकसद लगातार मौत के नजदीक आने के अनुभवों पर शोध करना था, जिनको लगातार वह सोशल मीडिया के जरिए दूसरों से शेयर करती थीं। उनके ताजा वीडियो को लगभग 26 हजार लोगों की ओर से देखा जा चुका है। वहीं हजारों लोगों के कमेंट्स के साथ ही सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि वे अभी तक लगभग 11 विषयों पर रिसर्च कर चुकीं हैं। जो मानव कल्याण, सच्चाई और शांति के लिए कहे जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
7 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
7 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
11 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
12 hrs agoLIVE: संघर्ष में हम सभी साथ हैं, प्रदर्शन जारी रहेगा- राहुल गांधी
12 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
20 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
22 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines